सुहाना खान बनेंगी बच्चन परिवार की बहु? अमिताभ बच्चन के लाडले को कर रही है डेट

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 30 मार्च 2023, 7:45 अपराह्न

Suhana Khan Agastya Nanda: शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना इन दिनों अपने डेब्यू को लेकर लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। बता दे सुहाना खान ‘द आर्चीज’ फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। हालांकि इसकी रिलीज से पहले ही सुहाना का नाम कई अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में बना हुआ है। हाल फिलहाल सुहाना को लेकर वायरल हो रही खबरों के मुताबिक यह दावे किए जा रहे हैं कि सहाना अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तया नंदा को डेट कर रही है।

Suhana Khan Agastya Nanda

क्या अगस्तया नंदा को डेट कर रही है सुहाना खान?

हाल ही में सुहाना खान को तानिया श्रॉफ की बर्थडे पार्टी में देखा गया, जहां वह कुछ इस अंदाज में नजर आई थी इस समय सुहाना खान का नाम टॉप हैडलाइन में बना हुआ है। इस पार्टी के दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां देख सकते हैं कि कैसे अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को विदा करने और उनकी गाड़ी में बैठाने के लिए गेट तक पहुंचे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @varindertchawla

इतना ही नहीं इस दौरान वह फ्लाइंग किस देते हुए उन्हें बाय भी कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के बारे होने के बाद सुहाना खान और अगस्त्य नंदा के लव-अफेयर के चर्चे शुरू हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि बता दें कि ऑफिशल तौर पर दोनों की डेटिंग की खबरों को लेकर कोई ऐलान नहीं किया जा सकता, लेकिन इस वीडियो को लेकर नेटिजंस का यही मानना है कि दोनों का अफेयर चल रहा है।

Suhana Khan Agastya Nanda

पहले भी सामने आ चुकी है दोनों की कई तस्वीरें

बता दे ये पहली बार नहीं है जब दोनों के अफेयर के चर्चे तूल पकड़ रहे हो, इससे पहले भी दोनों को कई बार एक साथ सपोर्ट किया जा चुका है। वही सुहाना खान और अगस्तया नंदा के लेटेस्ट वायरल वीडियो ने इस खबर को और भी ज्यादा हवा दे दी है। फैंस दोनों के ऑफिशियल अनाउंसमेंट को लेकर काफी एक्साइटेड है। इस दौरान वीडियो में जिस अंदाज में अगस्तया नंदा सुहाना को गाड़ी तक छोड़ने आए हैं हर कोई उन्हें स्वीट बॉय बता रहा है। बता दे द आर्चीज फिल्म के सेट पर भी सुहाना और अगस्त की बॉन्डिंग की तस्वीरें कई बार सामने आ चुकी है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।