सुभाष घई ने शत्रुघ्न और रीना रॉय के अफेयर्स के खोले थे राज, फिर कहा- ‘इससे आगे मुझसे मत पूछना’

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 19 जनवरी 2023, 1:35 अपराह्न

Reena Roy and Shatrughan Sinha: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी प्रेम कहानियां है, जिनके किस्से आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनते हैं। इनमें से एक कहानी शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय (Reena Roy and Shatrughan Sinha Love Story) की है, जिनके लव-अफेयर्स के चर्चे आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं। हालांकि यह बात अलग है कि दोनों के बीच बेशुमार प्यार होने के बाद भी इनके रिश्ते को किसी की नजर लग गई और चाह कर भी यह दोनों एक-दूसरे के साथ किसी रिश्ते के बंधन में नहीं बंध सके।

Reena Roy and Shatrughan Sinha

आज दोनों भले ही अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हो, लेकिन आज भी इनकी प्रेम कहानी लोगों को 80 के दशक की याद दिला देती है। वही दोनों से जुड़ा यह किस्सा सुभाष घई (Subhash Ghai) ने इंडिया आइडल (Indian Idol) के मंच पर सुनाया था, जिसके बाद एक बार फिर लोगों के दिलों में इस जोड़ी की प्रेम कहानी को ताजा कर दिया।

सुभाष घई

सुभाष घई ने शत्रुघ्न रीना के खोले राज

दरअसल कुछ समय पहले सुभाष घई इंडिया आइडल के सेट पर पहुंचे थे। इस दौरान वह अपनी पुरानी फिल्मों की बात कर रहे थे। तभी जिक्र शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय की जोड़ी का हो गया। यह दोनों सुभाष घई के साथ कालीचरण में नजर आए थे। सुभाष ने बताया कालीचरण में शत्रुघ्न सिन्हा रीना रॉय की मौजूदगी को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते थे, क्योंकि शुरुआत में वह रीना रॉय को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते थे, लेकिन फिल्म खत्म होने के साथ-साथ उनकी राय पूरी तरह बदल गई। क्योंकि शत्रुघन सिंहा और रीना रॉय दोस्त बनें बल्कि दोनों एक-दूसरे को पसंद भी करने लगे।

Reena Roy and Shatrughan Sinha

इतना कहने के बाद सुभाष घई रुक गए और उन्होंने कहा- आगे आप मुझसे मत पूछना… सुभाष की यह बात सुनकर सभी लोग दबी जुबान मुस्कुराने लगे और एक बार फिर शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय की पुराने दिन और उनकी पुरानी प्रेम कहानी के चर्चे लोगों के जहन में फिर से चर्चा का विषय बन गए हैं।

Reena Roy and Shatrughan Sinha

शत्रुघ्न और रीना का 8 साल चला था अफेयर

कालीचरण में रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा पहली बार एक साथ नजर आए थे। इस फिल्म के बाद शुरू हुए दोनों के प्यार के चर्चे इंडस्ट्री में लगातार 8 सालों तक सुर्खियां बटोरते रहें। कहा जाता है कि दोनों ने चोरी-छुपे से लेकर खुलेआम तक 8 साल एक-दूसरे से जमकर प्यार किया और दोनों कई फिल्मों में एक साथ नजर भी आए। सभी को यह लगने लगा था कि यह दोनों शादी कर लेंगे, लेकिन साल 1980 के दशक में रीना रॉय को तगड़ा झटका तब लगा जब शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम से शादी कर ली। पूनम सिन्हा शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी है और दोनों के तीन बच्चे- लव सिन्हा (Love Sinha), कुश सिन्हा (Kush Sinha) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।