Sridevi: 13 साल की मासूम सी उम्र में श्रीदेवी बन गईं थीं माँ, बेटे का जान लगेगा बड़ा झटका

Sridevi : हिंदी सिनेमा जगत की महान अदाकारा श्रीदेवी जिन्होंने अपने करियर के दौरान अनगिनत फिल्मों में काम किया, भले ही आज हमारे बीच ना हो मगर उनकी यादें हमेशा हमारे बीच रहेंगी। श्रीदेवी ने बचपन से लेकर अपने आखिरी समय तक फिल्मों में काम किया और फिर अचानक एकदिन हमे छोड़ कर चली गईं। लेकिन उनकी फिल्में और उनके जीवन से जुड़े किस्से आज भी लोगों द्वारा खूब याद किये जाते हैं। इन्ही में से एक किस्सा तब का है जब वो 13 साल की उम्र में माँ बनने वाली थीं। तो चलिए ऐसे में आज हम आपको एक्ट्रेस के उस किस्से के बारे में बताते हैं।

Shridevi

13 साल की उम्र में श्रीदेवी बनीं थीं माँ:-

ये तो सब जानते हैं कि श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुवात साउथ सिनेमा से की थी और वह खुद भी दक्षिण भारत से ताल्लुक रखती थीं। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फ़िल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और उसी वक़्त से उन्हें ढेर सारी फिल्में ऑफर होने लगीं थीं। आपको बतादें की श्रीदेवी जब 13 साल की थी तब उन्हें ‘मंदरु मुदिचू’ नाम की एक फ़िल्म ऑफर की गई थी जिसमे उन्हें सौतेली माँ का किरदार निभाना था और उनके बेटे थे साउथ सुपरस्टार ‘रजनीकांत’ जो कि उनसे उम्र में काफी बड़े थे। हालांकि इतनी छोटी उम्र होने के बाद भी श्रीदेवी ने अपने किरदार को बखूभी निभाया था। जिसके बाद ना सिर्फ ये फ़िल्म सुपरहिट रही बल्कि इसके बाद रजनीकांत और श्रीदेवी की दोस्ती भी हो गई।

Shridevi

whatsapp channel

google news

 

रजनीकांत संग हिट हुई जोड़ी :-

फ़िल्म में माँ-बेटे का किरदार निभाने के बाद भी पर्दे पर लोगों ने श्रीदेवी और रजनीकांत को साथ में खूब पसन्द किया था और इसके बाद दोनों ने एक साथ तकरीबन 20 फिल्मों में काम किया था। इतना ही नही आपको जानकर हैरानी होगी कि फ़िल्म ‘मंदरु मुदिचू में श्रीदेवी को रजनीकांत से ज्यादा फीस मिली थी। एक और जहां रजनीकांत को अपने रोल के लिए 2 हज़ार रुपये दिए गए थे तो वही श्रीदेवी को 5 हज़ार फीस मिली थी।

Shridevi

दुनिया को कहा अलविदा :-

मालूम हो कि अपने अभिनय व खूबसूरती से करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली श्रीदेवी ने साल 2018 में इस दुनिया को अलविदा कहा था। ये तब की बात है जब वो एक शादी अटेंड करने दुबई गईं थीं। खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस की मौत बाथटब में डूबने की वजह से हुई थी। हालांकि वह बेहोश होकर बाथटब में गिरीं थीं या फिर कोई और वजह थी, इसका खुलासा आज तक नही हो पाया और ये राज भी उनके साथ ही चला गया। आपको बतादें की श्रीदेवी को आखिरी बार फ़िल्म ‘मोम’ में देखा गया था जिसमे उनकी एक्टिंग को लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया गया था। बात करें श्रीदेवी के बच्चों की तो उनकी दो बेटियां हैं जिनका नाम खुशी कपूर और जान्ह्वी कपूर है। एक और जहां जान्ह्वी कपूर फिल्मों की दुनिया में एक्टिव हैं तो वही खुशी कपूर लाइमलाइट से थोड़ी दूर रहती हैं।

Share on