Death Anniversary: मां श्री देवी को याद कर इमोशनल हुईं जाह्नवी-खुशी, शेयर की मां की अनदेखी तस्वीर

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 24 फरवरी 2022, 2:10 अपराह्न

बॉलीवुड (Bollywood) की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) जब भी सिल्वर स्क्रीन पर नजर आई, उन्होंने अपने अभिनय से हर किसी को अपना मुरीद बना लिया। श्रीदेवी ने अपने अभिनय सफर में कई सुपर-डुपर हिट फिल्मों (Sridevi Movies) में काम किया। श्रीदेवी को बॉलीवुड इंडस्ट्री की चांदनी कहा जाता था। 24 फरवरी 2018 को बॉलीवुड इंडस्ट्री की चांदनी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी मौत इंडस्ट्री (Sridevi Death Mistry) के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक ऐसी पहेली बनी, जिसे आज तक सुलझाया नहीं जा सका है। मां की चौथी डेथ एनिवर्सरी (Sridevi Death Anniversary) पर उनकी दोनों बेटियों ने उन्हें याद करते हुए मां के साथ बिताए अपने खास पलों की अनदेखी तस्वीरों को साझा किया।

Jahnvi Kapoor, Shridevi And Khushi Kapoor

श्रीदेवी की बेटियों को आई मां की याद

आज श्रीदेवी की चौथी डेथ एनिवर्सरी है। मां की डेथ एनिवर्सरी पर उनकी बेटी जाहन्वी कपूर (Jahnvi Kapoor) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) ने उन्हें याद करते हुए उनके साथ बिताए खास पलों की अनदेखी तस्वीरें शेयर की है। इतना ही नहीं जाहन्वी कपूर ने इस दौरान तस्वीर को शेयर करते हुए बेहद इमोशनल कैप्शन भी लिखा है।

jahnvi Kapoor And Shridevi

जाहन्वी कपूर ने यह तस्वीर अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मैं अभी भी अपने जीवन का हर पल आपके साथ बिताना चाहती हूं, लेकिन ऐसा नहीं हो सकता…मुझे नफरत है कि एक साल और जुड़ गया है, वो भी आपके बिना… मैं उम्मीद करती हूं कि हम आपको गर्व महसूस कराएं मां… क्योंकि सिर्फ अब यही चीज है जो अब हमारे बीच हमेशा साथ रहेगी। मैं आपसे हमेशा प्यार करती रहूंगी…।

Shridevi And Khushi Kapoor

वही खुशी कपूर ने भी मां के साथ बिताए अपने एक खास पल की तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टेटस में शेयर करते हुए उन्हें याद किया। इस तस्वीर में खुशी कपूर मां की गोद में बैठी हुई नजर आ रही है। पिंक कलर की फ्रॉक में खुशी कपूर बेहद क्यूट लग रही हैं। वहीं दोनों तस्वीरों के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी श्रीदेवी को याद कर इस पर कमेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।