Allu Arjun के पास है 100 करोड़ का आलीशान बंगला, 7 करोड़ की वैनिटी वैन, ऐसी लाइफस्टाइल जीते हैं अल्लू

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (South Super Star Allu Arjun) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने लाइफस्टाइल (Allu Arjun Lifestyle)  को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्में हमेशा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हैं। उनकी फिल्म के डायलॉग सोशल मीडिया पर लंबे टाइम तक टॉप ट्रेंड का हिस्सा बने रहते हैं। अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग (Allu Arjun Instagram) देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी है। बता दें अल्लू अर्जुन साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) के भांजे हैं, इसके बावजूद भी उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान अपने दम पर और अपने अभिनय के जरिए हासिल की है। अल्लू अर्जुन का लाइफस्टाइल बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के दूसरे सभी एक्टर्स को मात देता है‌।

Allu Arjun
Image Credit- Social Media

अपने दमदार अभिनय और धुआंधार डायलॉग (Allu Arjun Movie Dialogues) से अभिनय की दुनिया पर छा जाने वाले अल्लू अर्जुन काफी लग्जरियस लाइफ स्टाइल जीते हैं। ऐसे में आज हम आपको अल्लू अर्जुन के नेट वर्थ के साथ ही उनकी सबसे महंगी वैनिटी वैन (Allu Arjun Vanity Van) के बारे में बताएंगे। साथ ही आपको बताएंगे कि अल्लू अर्जुन का बंगला आखिर इतना फेमस क्यों है?

Allu Arjun cars
Image Credit- Social Media

कितनी है अल्लू अर्जुन की नेट वर्थ

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन साउथ इंडस्ट्री में सबसे हाईएस्ट पैड एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है। उनके पास बेहद आलीशान बंगलों के साथ-साथ करोड़ों की गाड़ियां भी है। अल्लू अर्जुन काफी लग्जरियस लाइफस्टाइल जीते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि अल्लू अर्जुन की लाइफ किसी राजकुमार से कम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन 1 साल में करीबन 32 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं, जबकि अल्लू अर्जुन की टोटल नेटवर्थ (Allu Arjun Net Worth) करीबन 350 करोड रुपए है।

Allu Arjun
Image Credit- Social Media

बात एक फिल्म के चार्ज की करें तो बता दे अल्लू अर्जुन एक फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपए लेते हैं, लेकिन अपनी फिल्म वैकुंठपुरमल्लों के लिए उन्हें सबसे हाईएस्ट फीस 25 करोड़ रुपए ली थी। इसके अलावा अल्लू अर्जुन एक ब्रांड एंबेसडर के तौर पर भी सालाना 3 करोड रुपए चार्ज करते हैं।

whatsapp channel

google news

 
Allu Arjun Family
Image Credit- Social Media

कितने करोड़ का है अल्लू अर्जुन का आलीशान बंगला

अल्लू अर्जुन के पास हैदराबाद में बेहद खूबसूरत और आलीशान बंगला (Allu Arjun House Price) है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का यह बंगला हर बेशकीमती चीज से लैस है। इसकी कीमत करीब 100 करोड रुपए है। अल्लू के इस घर का इंटीरियर फेमस डिज़ाइनर आमिर और हामिद ने किया है। घर में अल्लू अर्जुन ने अपना एक बेहद खूबसूरत ऑफिस भी बना रखा है। इसके अलावा अल्लू अर्जुन के पास एक नाइटक्लब भी है, जिसके वह मालिक है।

Allu Arjun Vanity Van
Image Credit- Social Media

अल्लू अर्जुन की वैनिटी में क्या है खास

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के पास इंडिया की सबसे महंगी वैनिटी वैन (Allu Arjun Vanity Van) है। उन्होंने साल 2019 में इसे खरीदी था। इसका नाम Falcon है। बाहर से ये जितनी खूबसूरत है अंदर से उतनी ही लग्जरियस और आलीशान है। इसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुकी है, जिसे देखकर लोग काफी हैरान हुए हैं। अल्लू अर्जुन की वैनिटी वैन में हाईटेक एलईडी लाइट्स के साथ ही कई बेशकीमती चीजें भी है।

Share on