प्रभास के पक्के यार हैं ये फिल्मी सितारे, इस अभिनेत्री से ऐसी दोस्ती कि आधी रात भी कर सकते फोन

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 23 अक्टूबर 2022, 4:04 अपराह्न

Prabhas Birthday: फिल्म इंडस्ट्री में उनके कई बेस्ट फ्रेंड है। इस लिस्ट में कृति सेनन से लेकर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) तक कई सितारों का नाम शामिल है। ऐसे में एक स्टार तो ऐसा भी है जिसे रात के 3:00 बजे फोन करने की इजाजत भी है।

Prabhas Birthday: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास आज अपना 43वां जन्मदिन (Prabhas Age) मना रहे हैं। प्रभास सिर्फ साउथ फिल्म इंडस्ट्री के हीं सुपरस्टार नहीं है, बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी उन्होंने अपने अभिनय से लाखों करोड़ों दिलों को अपना मुरीद बनाया है। प्रभास (Prabhas) इंडस्ट्री में सिर्फ अपने अभिनय के लिए ही नहीं, बल्कि अपने याराने के लिए भी जाने जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उनके कई बेस्ट फ्रेंड है। इस लिस्ट में कृति सेनन से लेकर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) तक कई सितारों का नाम शामिल है। ऐसे में एक स्टार तो ऐसा भी है जिसे रात के 3:00 बजे फोन करने की इजाजत भी है।

अल्लू अर्जुन और प्रभास

सुपरस्टार प्रभास और अल्लू अर्जुन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जबरदस्त बेस्ट फ्रेंड है। दोनों के बीच कई सालों का गहरा नाता है। आज भी अल्लू अर्जुन और प्रभास एक-दूसरे के बेहद करीबी माने जाते हैं। दोनों को अक्सर पार्टियों में भी एक साथ टाइम स्पेंड करते देखा जाता है।

प्रभास और कृति सेनन

बाहुबली फेम प्रभास ने हाल ही में फिल्म आदिपुरुष में बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अदाकारा कृति सेनन के साथ मुख्य भूमिका निभाई है। कृति सेनन और प्रभास को एक-दूसरे का बेस्ट फ्रेंड कहा जाता है। इतना ही नहीं दोनों के लिंकअप की खबरें भी कई बार सुर्खियां बटोर चुकी है। हालांकि दोनों ने अक्सर इन अफवाहों को झूठा करार देते हुए एक दूसरे को बेस्ट फ्रेंड ही बताया है।

प्रभास और अनुष्का शेट्टी

फिल्म बाहुबली में प्रभास अनुष्का शेट्टी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अनुष्का शेट्टी और प्रभास के लव एंगल के साथ-साथ दोनों की शादी के चर्चे भी काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। वही अनुष्का शेट्टी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि प्रभास और वह इतने अच्छे फ्रेंड हैं कि वे उन्हें रात को 3:00 बजे भी कॉल करके गप्पे कर सकते हैं।

प्रभास और एसएस राजामौली

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर एक्टर प्रभास और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर निर्देशक एसएस राजामौली दोनों का याराना काफी पक्का है। दोनों की दोस्ती काफी गहरी है। इतना ही नहीं प्रभास की हर फिल्म पर निर्देशक एसएस राजामौली अपनी राय रखते हुए उनकी तारीफें करते भी नजर आते हैं।

प्रभास और रामचरण

रामचरण और प्रभास के यारेने का अंदाज आप उनकी वायरल होती मस्ती भरी तस्वीरों से ही लगा सकते हैं। दोनों को अक्सर एक साथ टाइम स्पेंड करते और मस्ती करते देखा जाता है।

प्रभास और राणा दग्गुबाती

सुपरस्टार प्रभास और राणा दग्गुबाती भी एक-दूसरे के बेहद करीबी दोस्त माने जाते हैं। दोनों को अक्सर एक साथ घंटों क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।