Oscar Award 2023: राम चरण बिना चप्पल के ऑस्कर 2023 में शामिल होने के लिए हुए रवाना, खाली पैर देख हुई हैरत

Ram charan Oscar Award 2023: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स में से एक राम चरण को मंगलवार को ऑस्कर 2023 के लिए अमेरिका जाते हुए हैदराबाद हवाई अड्डे पर स्पॉट किया गया। इस दौरान सबसे खास बात ये थी कि रामचरण पूरे काले कुर्ता-पजामा में नंगे पांव नजर आए। उन्हें अयप्पा दीक्षा का पालन करते हुए देखा गया , जो सबरीमाला मंदिर में जाने से पहले भक्तों द्वारा पालन किये जाना वाला प्रतिबंध है। आपको बतादें कि राम चरण के अलावा ऑस्कर 2023 के लिए आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली और अभिनेता जूनियर एनटीआर के शामिल होने की भी उम्मीद है।

Ramcharan

लोगों ने की रामचरण की तारीफ :-

मालूम हो कि रामचरण की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस तरह से हिन्दू रीति-रिवाज को सम्पूर्णता से निभाने के लिए एक्टर को काफी सराहना मिल रही है। एक तरफ जहां एक यूजर ने राम चरण की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, “सर, आप ऑस्कर की दुनिया में हिंदू संस्कृति के प्रतिनिधित्व के सच्चे राजदूत हैं।” तो वही एक दूसरे यूजर ने लिखा, “माला में ऑस्कर में भाग लेने वाला पहला व्यक्ति। हमारी भारतीय संस्कृति को दुनिया को दिखा रहा है। ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर के गीत ‘नट्टू नट्टू’ को सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए अकादमी पुरस्कार 2023 में नामांकित किया गया है।”

Ramcharan

whatsapp channel

google news

 

आलिया भट्ट ने निभाया था अहम किरदार :-

आपको बतादें की एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में जूनियर एनटीआर और रामचरण के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी अहम भूमिका में नजर आईं थी और इस फ़िल्म को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था। मालूम हो कि आलिया भट्ट ने इस फ़िल्म से साउथ इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था और लोगों को उनकी एक्टिंग बेहद पसंद आई थी|

Share on