ये शख्स है भारत का सबसे अमीर कॉमेडियन, इनके आगे कपिल शर्मा, जॉनी लिवर सभी की कमाई है फीकी !

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 14 अगस्त 2023, 8:37 अपराह्न

Comedian Brahmanandam: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कॉमेडियन ब्रह्मानंदम देश के सबसे अमीर कॉमेडियन है। इनके पास लगभग 490 करोड़ रुपए की संपत्ति हैं

Comedian Brahmanandam: कपिल शर्मा को कॉमेडी की दुनिया का किंग कहा जाता है। इतना ही नहीं कपिल शर्मा ने अपने कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो से देश के साथ-साथ विदेश में भी पहचान बनाई है। यही वजह है कि कपिल शर्मा आज कई करोड़ की संपत्ति के मालिक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कपिल शर्मा देश के सबसे अमीर कॉमेडियन नहीं है। ऐसे में अगर आप आपके मन में जॉनी लीवर, राजपाल यादव या परेश रावल का नाम आ रहा है, तो बता दे यह भी देश के सबसे अमीर कॉमेडियन नहीं है, बल्कि उनकी जगह एक ऐसा शख्स देश का सबसे अमीर कॉमेडियन है जिसकी संपत्ति के आगे इन सभी की संपत्ति फीकी है। यह कॉमेडियन तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की 1000 से ज्यादा फिल्मों में बतौर कॉमेडियन नजर आ चुका है।

Comedian Brahmanandam

ब्रह्मानंदम है देश के सबसे अमीर कॉमेडियन

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर-डुपर हिट कॉमेडियन ब्रह्मानंदम देश के सबसे अमीर कॉमेडियन है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रह्मानंदम टोटल 60 मिलियन डॉलर यानी 490 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। यह बात बेहद कम लोग जानते हैं कि उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा चुका है। 67 साल के ब्रह्मानंदम का कॉमेडी का सफर कुछ ऐसा है कि उनके बिना टॉलीवुड की फिल्में अधूरी लगती हैं।

कितनी है कॉमेडियन ब्रह्मानंदम की नेट वर्थ (Comedian Brahmanandam Net Worth)

टेक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्राह्मण 60 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। ब्राह्मण अपने हर प्रोजेक्ट के लिए दो करोड रुपए मासिक वेतन लेते हैं। कथित तौर पर उनके ब्रांड एंडोर्समेंट की फीस भी करोड़ों में है। 67 साल के ब्राह्मण अब तक 1000 से ज्यादा फिल्मों में पद और कॉमेडी नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं ब्रह्मानंदम को सबसे अधिक स्क्रीन क्रेडिट का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड किया जा चुका है। कला क्षेत्र में उनका योगदान देखते हुए उन्हें साल 2022 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।

Comedian Brahmanandam Net Worth

मौजूदा समय में तेलुगू एक्टर ब्रह्मानंदम भारत के सबसे महंगे और सबसे ज्यादा संपत्ति वाले कॉमेडियन है। उन्होंने साल 1987 में रिलीज़ फिल्म अहा ना पेलंता में आरा गुंडू कू भूनिका निभाई थी। इसके साथ ही उनके शुरुआत सफर में आई उनकी फिल्म मनी, अन्ना, अनगनगा ओका रोजू, विनोदम, रेस गुर्रम, डुकुडु, रेडी और मनमधुडु सहित कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

ब्रह्मानंदम का कार कलेक्शन (Comedian Brahmanandam Car Collection)

अब बात ब्रह्मानंदम के कार कलेक्शन की करें तो बता दे कि उनके पास कई लक्जरी कारें है, जैसे- ऑडी आर 8, ऑडी क्यू 7 आदि। इसके अलावा उनके पास एक काले रंग की लक्जरी मर्सिडीज-बेंज भी हैं।

करोड़पतियों की रैंकिंग लिस्ट में कपिल शर्मा और भारती कहां पर है?

बता दे देश के सबसे अमीर कॉमेडियन की लिस्ट में 50 मिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ जहां ब्रह्मानंदम पहले नंबर पर है, तो वहीं कपिल शर्मा 35 मिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। इसके अलावा जॉनी लीवर की संपत्ति 277 करोड रुपए की है, जबकि राजपाल यादव 50 करोड रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। वहीं भारती सिंह की नेटवर्थ 23 से 25 करोड रुपए की है।

ये भी पढ़ें- Gadar 2 की भारी सफलता के बाद Gadar 3 की प्लानिंग कर रहे मकेर्स, होगी सनी देओल के पोते की कहानी ?

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।