‘सूर्यवंशी’ ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार ओपनिंग, पहले दिन फ़िल्म ने की इतनी कमाई

Written by: Aadya Bharti | biharivoice.com • 06 नवम्बर 2021, 3:36 अपराह्न

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है । रिलीज होने के साथ ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही है । लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली सूर्यवंशी काफी बड़ी फिल्म है । बता दें कि सूर्यवंशी को महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और देश के अन्य राज्यों से रिलीज होने के बाद काफी अच्छा रिस्पांस मिला है और यहां बड़ी संख्या में ऑडियंस ने सिनेमाघरों में जाकर मूवी भी देखी है । जहां एक तरफ भारत में यह फिल्म चार हजार स्क्रीन पर रिलीज हुई है वही भारत के साथ-साथ सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 66 देशों में 1300 स्क्रीन पर रिलीज की गई है और इन देशों में यूएई, उत्तरी अमेरिका, जापान और चीन जैसे देश शामिल है ।

पहले दिन की कमाई

Suryavanshi
Suryavanshi

बात करें सूर्यवंशी की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो फिल्म ने पहले दिन काफी अच्छी ओपनिंग की है और पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ₹26 करोड़ का कलेक्शन किया । फिल्म को लोगों से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है । इससे पहले फिल्म एनालिस्ट कोमल नाहटा के द्वारा अंदाजा लगाया जा रहा था कि पहले दिन फिल्म ₹25 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करेगी ।

अजय देवगन और रणवीर सिंह ने किया है लंबा कैमियो

Suryavanshi
Suryavanshi

बता दें कि रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित ‘सूर्यवंशी’, ‘सिंघम’ और ‘सिंबा’ के बाद तीसरी कॉप यूनिवर्स की मूवी है । फिल्म में अक्षय कुमार की जबरदस्त केमिस्ट्री कैटरीना कैफ के साथ दिख रही है । जहां एक तरफ दर्शकों को अक्षय कुमार की जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रही है वहीं दूसरी ओर अजय देवगन और रणवीर सिंह के लंबे कैमियो ने लोगों का ध्यान अपनी और खींच रखा है । फिल्म दर्शकों को फुल एंटरटेनमेंट का डोज दे रही है ।

About the Author :