कोरोना काल में लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे सोनू सूद (Sonu Sood) हर दिन लोगों के लिए एक मिसाल बनते जा रहे हैं। सोनू सूद को लाखों लोग भगवान का रूप भी मानते हैं। बीते 2 सालों में उन्होंने लाखों लोगों की मदद भी की है। यही वजह है कि आज सोनू सूद का नाम देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी रियल हीरो (Real Hero Sonu Sood) के तौर पर लिया जाता है। लोग इंसानियत की मिसाल देने के लिए सोनू सूद का नाम ही लेते हैं
वहीं अब सोनू सूद की दरियादिली का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो पंजाब के मोगा जिले का है, जहां शहर के कोटकपूरा बाईपास के पास एक सड़क हादसा हो गया। यह हादसा दो गाड़ियों के बीच टक्कर के दौरान हुआ। इस दौरान हादसे में एक शख्स घायल हो गया, जिसको खुद गोद में लेकर सोनू सूद अस्पताल (Sonu Sood take person To Hospital) पहुंचे।
फिर जीता सोनू सूद ने दिल
सोनू सूद की दरियादिली का यह वीडियो एक बार फिर लोगों को उनका कायल कर गया है। लोग एक बार फिर उनकी दरियादिली और इंसानियत की मिसाल दे रहे हैं। बता दें यह घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। घटना मोगा जिले के कोटकपूरा बाईपास की है, जहां दो गाड़ियों में भिड़ंत हो गई और हादसे में एक शख्स घायल हो गया। इसी दौरान सोनू सूद वहां से गुजर रहे थे, जैसे ही उन्होंने घायल शख्स को देखा वह गाड़ी से उतर कर भागे और उस शख्स को गोद में लेकर अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे और उसकी जान बचाई।
View this post on Instagram
इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद सभी लोग सोनू सूद को घायल शख्स की मदद करते देख उनका वीडियो भी बनाने लगे। सोनू सूद इन सबसे परे सिर्फ उस घायल शख्स की मदद करने में जुटे हुए थे। उन्होंने उसे गोद में उठाया और फिर गाड़ी में ले जाकर लेटा दिया। उसके थोड़ी देर बाद वह गाड़ी में बैठ कर उसे अस्पताल लेकर चले गए, जहां उस शख्स की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है।
सोनू सूद एक बार फिर लोगों के दिलों ज़हन पर अपने काम के चलते छा गए हैं। सोनू सूद हमेशा लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। बीते महामारी के 2 सालों में सोनू सूद ने हर उस शख्स की मदद करने की कोशिश की है, जिसने उनसे मदद की गुहार लगाई है। सोनू सूद ने तीसरी लहर की शुरुआत में भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को यह भरोसा दिलाया था कि- अगर वह परेशान है या उन्हें मदद जरूरत है… तो वह हमेशा उनके साथ खड़े हैं।