Sonu Nigam Wife: 15 साल छोटी एक्ट्रेस पर आया सोनू निगम का दिल, शादी के लिए पटाने में लगे 7 साल

Sonu Nigam And Madhurima Nigam Love Story: सूरज हुआ मद्धम… संदेशे आते हैं, संदेशे जाते हैं… जैसे मशहूर गानों से लोगों के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम आज दुनिया भर में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। सोनू निगम ने लोगों के दिलों में अपनी आवाज और अपने सुरों से जगह बनाई है। सोनू निगम अपनी निजी जिंदगी के बारे में कैमरे के सामने बेहद कम ही बात करते हैं क्योकि वह अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना ही पसंद करते हैं, लेकिन ऐसे में क्या आप जानते हैं कि सोनू निगम की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। इतना ही नहीं उनकी पत्नी मधुरिमा खूबसूरती के मामले में इंडस्ट्री की अदाकाराओं को भी जबरदस्त टक्कर देती है।

Sonu Nigam And Madhurima Nigam

दिलचस्प है सोनू निगम की लव स्टोरी

सोनू निगम ने अपनी गायकी के सफर में सबसे ज्यादा लव सॉन्ग गाए हैं। उनके लव सॉन्ग में उनके संगीत, उनकी आवाज ने लोगों के दिलों में हमेशा प्यार के तार छेड़े हैं। लोगों के दिलों को गुदगुदाने वाले सोनू निगम की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। मालूम हो कि सोनू निगम पहली ही मुलाकात में 15 साल छोटी मधुरिमा को दिल दे बैठे थे। हालांकि इसके बाद मधुरिमा को शादी के लिए मनाने में उन्हें 7 साल का समय लग गया था।

Sonu Nigam And Madhurima Nigam

7 साल तक सोनू निगम ने मधुरिमा को किया डेट

सोनू निगम बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर गायक है। लगभग 3 दशक से वह इंडस्ट्री को अपने सुरों और अपनी आवाज से सजा रहे हैं। अपने गानों से लोगों के दिलों के तार को छेड़ देने वाले सोनू निगम के दिल के तार 1995 में बंगाली एक्ट्रेस मधुरिमा निगम ने छोड़े थे। इस दौरान सबसे बड़ी बात यह थी कि मधुरिमा उनसे उम्र में 15 साल छोटी थी, लेकिन कहते हैं ना कि प्यार उम्र की बंदिशों में नहीं बंधता। सोनू निगम और मधुरिमा की प्रेम कहानी में भी कुछ ऐसा ही हुआ।

Sonu Nigam And Madhurima Nigam

जहां 15 साल छोटी मधुरिमा को पहली मुलाकात में सोनू निगम दिल दे बैठे, तो वही मधुरिमा के दिल में भी प्यार की घंटी बजने लगी थी। ऐसे में दोनों ने बेहद कम मुलाकातों के बाद ही एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी और प्यार परवान चढ़ा। हालांकि यह बात अलग है कि शादी तक इस बात को पहुंचने में 7 साल लग गए। सोनू निगम और मधुरिमा ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया।

Sonu Nigam And Madhurima Nigam

जाति बनी थी सोनू-मधुरिमा की शादी का रोड़ा

इसके बाद जब दोनों ने शादी का फैसला किया तो शादी के दौरान दोनों की जाति सबसे बड़ा रोड़ा बनी। सोनू निगम ब्राह्मण परिवार से थे और मधुरिमा बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती थी, लेकिन जब 2 लोगों का मिलना ईश्वर ने तय किया हो तो लोग कुछ नहीं कर सकते। बता दे सोनू निगम और मधुरिमा ने वैलेंटाइन के दिन 14 फरवरी 2002 को शादी की थी।

Sonu Nigam And Madhurima Nigam

सोनू निगम और मधुरिमा की शादी में 700 लोगों को इनविटेशन भेजा गया था। इस लिस्ट में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गजों का नाम शामिल था। शिल्पा शेट्टी से लेकर अनूप जलोटा तक शादी में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। 2002 में हुई शादी के 5 साल बाद सोनू निगम और मधुरिमा के बेटे नेवान का जन्म 2007 में हुआ। बता दे नेवान भी पिता की तरह सुरों में दिलचस्पी रखते हैं।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।