Sonu Nigam Total Net Worth: बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। 90 के दशक से लेकर अब तक सोनू निगम ने अपने सुरीली आवाज से लोगों के दिलों पर राज किया है। गायकी से लेकर अभिनय के सफर तक सोनू निगम ने अपनी पहचान अपने दम पर कमाई है। 30 जुलाई 1973 को फरीदाबाद में जन्मे सोनू निगम को बचपन से ही गायकी का शौक था। हालांकि गायकी के इस कामयाबी के सफर को तय करने के लिए उन्हें कई संघर्षों से गुजरना पड़ा। तब जाकर उनका नाम बॉलीवुड के महंगे गायकों में शुमार हुआ। अपनी दमदार गायकी के जरिए आज सोनू निगम ने करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली है।
कभी पिता के साथ शादियों में गाते थे सोनू निगम
सोनू निगम को गायकी के सुर और गुर दोनों ही अपने पिता से विरासत में मिले हैं। सोनू निगम 4 साल की उम्र में ही स्टेज शो करने लगे थे। वह अपने पिता के साथ पार्टी और फंक्शन में जाया करते थे और वहां गाना गाते थे। सोनू निगम शुरू से ही बॉलीवुड गायक मोहम्मद रफी से प्रभावित थी। ऐसे में वह स्टेज पर जब भी गाना गाने जाते तो रफी साहब के गानों को ही गाते थे। सोनू निगम 18 साल के थे तब उनके पिता उन्हें लेकर मुंबई आए और यहां उन्होंने उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से सोनू निगम को प्रशिक्षण दिलाया था।
टी-सीरीज में मिला था सोनू निगम को पहला ब्रेक
सोनू निगम को अपने करियर का पहला ब्रेक टी-सीरीज में मिला था। इसके बाद उनका पहला गाना ‘रफी की यादें’ एल्बम में शुमार हुआ था। इस दौरान इस गाने में उनकी आवाज को लाखों लोगों ने पसंद किया और इसी के साथ सोनू निगम के करियर की गाड़ी चल पड़ी।
सोनू निगम की नेटवर्थ
एल्बम से लेकर फिल्मी गानों और फिर अभिनय के सफर तक सोनू निगम ने कई अलग-अलग तरह से अपने करियर के सफर को तय किया। इस दौरान कभी वह फिल्मों में गाने गाते नजर आए, तो कभी उन्होंने बॉलीवुड के पर्दे पर अभिनय किया। करियर के सफर में सोनू निगम को कई बार शो होस्ट करने का भी कई बार मौका मिला। सोनू निगम हमेशा अपने व्यक्तित्व की सादगी को छलकाने और अपने सादे और सहज अंदाज से लोगों को प्रभावित करने वाले देश के मशहूर गायकों में से एक है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोनू निगम की कुल संपत्ति 50 मिलियन डॉलर यानी 370 करोड रुपए की है।
एक कॉन्सर्ट के लिए कितनी फीस लेते हैं सोनू निगम
सोनू निगम के पास सिर्फ लग्जरी गाड़ियां ही नहीं बल्कि बेहद आलीशान घर भी है, जिसमें सोनू निगम अपने परिवार के साथ काफी लैविश लाइफ स्टाइल जीते हैं। बता दे सोनू निगम को लग्जरी गाड़ियों का बहुत ज्यादा शौक है। उनके कार के गैराज में रेंज रोवर से लेकर ऑडी, बीएमडब्ल्यू जैसी कई महंगी गाड़ी खड़ी हैं। इसके अलावा सोनू निगम को बाइक का भी बेहद शौक है। बता दे सोनू निगम एक कॉन्सर्ट के लिए 10 से 15 लाख रुपए चार्ज करते हैं। सोनू निगम की सालाना कमाई 5 करोड़ रुपए से ज्यादा है।