90s की बिकिनी गर्ल कर रही वापसी! 17 साल की उम्र में शादी कर छोड़ी थी इंडस्ट्री

Bollywood Actress Sonam: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई चेहरे ऐसे होते हैं, जिन्हें दशकों बाद भी भुला पाना मुश्किल होता है। ऐसे में आज हम आपसे 90 के दशक की बिकनी गर्ल (Bollywood Bikini Girl) के बारे में बात कर रहे हैं, जिन्होंने 14 साल की उम्र में इंडस्ट्री में डेब्यू किया और छा गई। इसके बाद 3 सालों में ही उन्होंने इंडस्ट्री को न सिर्फ अलविदा कह दिया, बल्कि 17 साल की उम्र में ही शादी भी कर ली। एक्ट्रेस 90 के दशक की बॉक्स ऑफिस की टॉप फिल्म रही त्रिदेव में नजर आ चुकी है। इनका नाम सोनम (Sonam) है…

14 साल की उम्र में किया था डेब्यू

त्रिदेव फेम एक्ट्रेस सोनम ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह इंडस्ट्री में वापसी कर रही है। इस दौरान उन्होंने अपने बॉलीवुड डेब्यु को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि 14 साल की उम्र में उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री ले ली थी। वह उस दौर की फेमस अदाकाराओं में शामिल थी। यह बात बेहद कम लोग जानते हैं कि वह पॉपुलर एक्टर रजा मुराद की भतीजी थी। यही वजह थी कि इंडस्ट्री में ज्यादा स्ट्रगल नहीं करना पड़ा। तेलुगू फिल्म सम्राट से डेब्यू करने के बाद 1987 में उन्होंने हिंदी फिल्म करने का सफर शुरू किया।

Bollywood Actress Sonam

3 साल में की कई सुपरहिट फिल्में

आगे उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने 3 साल के करियर में कई पिक्चरों में काम किया। इस लिस्ट में त्रिदेव, मिट्टी और सोना, गोला बारूद, विश्वात्मा जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल है। 3 साल के करियर में वह इंडस्ट्री के टॉप हीरो गोविंदा, चंकी पांडे, चिरंजीवी और नसरुद्दीन शाह के अपोजिट नजर आई थी। छोटी सी उमर में बॉलीवुड इंडस्ट्री में पापुलैरिटी के आसमान को छूने के बाद भी 17 साल की उम्र में ही उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।

whatsapp channel

google news

 

17 साल की उम्र में की शादी

सोनम ने महज 17 साल की उम्र में शादी कर ली थी। दरअसल उन्हें त्रिदेव फिल्म के डायरेक्टर राजीव रॉय से प्यार हो गया। इसके बाद उन्होंने उनके साथ रहने और जीवन गुजारने का मन बना लिया। यही वजह रही कि दोनों ने शादी कर ली। आसमान की बुलंदियों को छू रहे कैरियर की भी सोनम ने बिल्कुल परवाह नहीं की और शादी के बाद फिल्मों की दुनिया से दूरी बना ली। उनका फोकस शादी के बाद सिर्फ अपने परिवार पर चला गया।

Bollywood Actress Sonam

जब अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ जुड़ा नाम

शादी के बाद वह एक बेटे की मां बनी, लेकिन इसके बाद उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ जुड़ने लगा। हालात इतने खराब हो गए कि उन्हें भारत भी छोड़ना पड़ा। इसके बाद वे लॉस एंजेलिस में जाकर बस गई। बाद में वह स्वीजरलैंड शिफ्ट हो गई। अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ नाम जुड़ने के बाद राजीव के साथ उनके रिश्ते बिगड़ने लगे। दोनों के बीच का रिश्ता इस कदर खराब हो गया कि शादी के 15 साल बाद साल 2016 में दोनों आपसी रजामंदी से अलग हो गए।

30 साल बाद लौटी भारत

सोनम त्रिदेव फिल्म में माधुरी दीक्षित और संगीता बिजलानी जैसी मशहूर अभिनेत्रियों के साथ नजर आई थी। हालांकि उनके अभिनय के चलते उनके आगे माधुरी दीक्षित और संगीता बिजलानी का नाम भी फीका पड़ने लगा था। सोनम को 90 के दशक की बिकनी गर्ल कहा जाता था। वहीं अब 30 साल बाद वे भारत लौटी है और एक बार फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने अभिनय के जलवे दिखाती नजर आएंगी।

Share on