डिलीवरी से पहले अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की हालत हुई ऐसी, पहचान पाना हुआ मुश्किल

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 04 जून 2022, 4:11 अपराह्न

Sonam Kapoor Pregnancy Latest Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर लगातार खबरों में बनी हुई है। वहीं सोशल मीडिया पर हर दिन वह अपने प्रेगनेंसी पीरियड (Sonam Kapoor Pregnancy) की तस्वीरें शेयर कर यह भी जता रही है कि वह अपने प्रेगनेंसी फेज को फुल ऑन इंजॉय कर रही है। बता दे एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली है और वह अपने बेबी बंप (Sonam Kapoor Baby Bump)  अपडेट हर दिन फैंस के साथ साझा कर रही हैं। हालांकि यह बात अलग है कि सोनम कपूर के इस प्रेगनेंसी फेज की लेटेस्ट तस्वीरों में उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल हो रहा है।

Sonam Kapoor Pregnancy

जल्द मां बनेगीं सोनम कपूर

सोनम कपूर ने जो अपनी नई तस्वीरें शेयर की है उसमें वह बेहद बदले अंदाज में नजर आई हैं। यही वजह है कि सोनम कपूर की नई तस्वीरें देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके प्रेगनेंसी ट्रांसफॉर्मेशन Sonam Kapoor Pregnancy Transformation) को लेकर बातें कर रहे हैं। दरअसल हाल ही में सोनम कपूर ने अपनी एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें वह बिल्कुल पहचान में नहीं आ रही। उनके चेहरे पर यह साफ नजर आ रहा है कि उन्होंने अपनी पहली प्रेग्नेंसी में काफी ज्यादा वेट गेन कर लिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja FC (@sonamkapoorpedia)

सोनम कपूर ने अपनी इस लेटेस्ट तस्वीर में ब्लैक कलर की स्पेगेटी पहनी है और साथ ही बिखरे हुए बालों के साथ नो मेकअप लुक में बिल्कुल अलग लग रही हैं। सोनम कपूर के इस पोस्ट में कमेंट करने वाले उनके फैंस उनकी प्रेगनेंसी को लेकर काफी बातें कर रहे हैं। साथ ही यह भी कह रहे हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल है।

Sonam Kapoor Pregnancy

बता दे हाल ही में सोनम कपूर ने अपनी प्रेगनेंसी को लेकर बताया था कि पहले 3 महीने उनके लिए काफी मुश्किल भरी रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने खान-पान और डाइट का पूरी तरह से ख्याल रखा। वह अपने फर्स्ट बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।