‘मेरे सभी भाई मेरी दोस्तों के साथ सो चुके हैं’, सोनम कपूर के खुलासे ने अर्जुन कपूर को किया ‘शर्मिंदा’

कॉफी विद करण के सीजन 7 (Koffee With Karan Season 7) के छठें एपिसोड में बतौर गेस्ट सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपने चचेरे भाई अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ नजर (Arjun And Sonam In Koffee With Karan) आये है। इस दौरान करण जौहर ने सोनम कपूर से कुछ ऐसे सवाल पूछे, जिसके जवाब का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खुद करण जोहर ने भी इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। करण ने अपने चैट शो के अपकमिंग एपिसोड (Koffee With Karan Latest Episode) का एक प्रोमो वीडियो जारी कर लोगों को बताया है कि उनके लेटेस्ट एपिसोड में अर्जुन कपूर और सोनम कपूर बतौर गेस्ट उनके साथ मस्ती करते नजर आएंगे।

Arjun And Sonam In Koffee With Karan

कॉफी विद करण में पहुंचे सोनम-अर्जुन

करण जौहर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- यह शो S और M के बारे में है। इसमें एक तरफ हंसी का पिटारा होगा और दूसरी तरफ दिल और दिमाग को हिला देने वाले खुलासे होंगे। बता दें इस दौरान सोनम कहती है कि S तो मैं हूं, लेकिन यह M कौन है… ऐसे में लोग कयास लगा रहे हैं कि करण के इस M का मतलब अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा है। मलाइका अरोड़ा के लिए ही उन्होंने M शब्द का इस्तेमाल किया है।

whatsapp channel

google news

 

भाई अर्जुन से किया सोनम ने मजेदार सवाल

सोनम कपूर और अर्जुन कपूर के शो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रोमो वीडियो में भी आप सुन सकते हैं कि कैसे सोनम ने अर्जुन कपूर से पूछा कि तुम्हें मेरी सबसे परेशान करने वाली आदत कौन सी लगती है, जिसके जवाब में अर्जुन कपूर ने कहा कि- वह किसी के तारीफ करने का कभी इंतजार नहीं करती… वह खुद ही पूछ लेती है और खुद ही अपनी तारीफ कर लेती है… इतने में सोनम कहती हैं कि- वह ऐसा इसलिए करती है, क्योंकि वह अनिल कपूर की बेटी है।

Arjun And Sonam In Koffee With Karan

भाईयों को लेकर ये क्या कह गई सोनम कपूर

इसके बाद वीडियो में करण जोहार सोनम से उनके भाइयों को लेकर सवाल पूछते हैं, जिसके जवाब में सोनम कपूर भाइयों को लेकर चौका देने वाला स्टेटमेंट देती है। जब दरअसल जब करण सोनम से पूछते हैं कि अर्जुन कपूर उनके दोस्तों में से किसके साथ सोए हैं या रिलेशनशिप में थे… इस पर वह कहती है कि इसके बारे में मैं डिस्कस नहीं कर सकती, लेकिन मेरे सारे भाई मेरे सभी दोस्तों के साथ सो चुके हैं, कोई नहीं बचा है।

अर्जुन और सोनम ने की करण के शो में जमकर मस्ती

सोनम कपूर का यह स्टेटमेंट सुनने के बाद न सिर्फ करण जौहर बल्कि अर्जुन कपूर भी चौक जाते हैं… और करण कहते हैं कि- तुम्हारे कैसे भाई हैं… इसके जवाब में अर्जुन कपूर कहते हैं कि यह सोचो कि यह कैसी बहन है… यह कैसे कह सकती है… अर्जुन कहते हैं- ऐसा लग रहा है कि उन्हें सोनम के द्वारा ट्रोल करने के लिए ही इस शो में स्पेशली बुलाया गया है।

इसके बाद करण जोहार अर्जुन कपूर से मलाइका को लेकर भी कुछ सवाल करते नज़र आते हैं। वो अर्जुन से कहते हैं कि मलाइका अरोड़ा का नाम उन्होंने अपने फोन में किस नाम से सेव किया है… जिसके जवाब में वह कहते हैं कि उन्हें मलाइका का नाम बहुत पसंद है, इसलिए वह उनके नंबर को उसी नाम से सेव करते हैं।

रणबीर कपूर को बताया सोनम ने बेस्ट मैन

वहीं इस दौरान करण जौहर के इंडस्ट्री का बेस्टमैन का नाम पूछने पर सोनम कपूर रणबीर कपूर का नाम लेती नजर आती है। हालांकि यह बात अलग है कि वह रणबीर कपूर की पहली फिल्म का नाम नहीं बता पाती है, जिसे लेकर करण और अर्जुन दोनों ही हंसने लगे।

Share on