173 करोड़ का है सोनम कपूर का घर, अंदर की झलक देख चौक जायेंगे आप, देखें

Sonam Kapoor House inside Photos Viral: अनिल कपूर की बड़ी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी पति-बेटे और ससुराल वालों के साथ बिजी हैं। यही वजह है कि उन्होंने इस समय बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी दरकिनार कर रखा है। सोनम कपूर अपने पति और बेटे के साथ अपने ससुराल में ही रहती है सोनम कपूर का ससुराल का घर बेहद खूबसूरत और आलीशान है, जिसकी अंदरूनी तस्वीरें देख आप इसकी खूबसूरती पर फिदा हो जाएंगे।

ससुराल में रहती है सोनम कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने कुछ साल पहले ही दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की है। सोनम कपूर अपने पति आनंद अहूजा के साथ उनके दिल्ली वाले आलीशान बंगले में रहती हैं। बता दे यह बंगला दिल्ली के पॉश इलाके पृथ्वीराज रोड पर स्थित है।

बेहद आलीशान है सोनम कपूर का ससुराल

सोनम कपूर और आनंद अहूजा के आलीशान विला का नाम ‘शेरमुखी बंगला’ है, जो हर तरह की सुख सुविधा से लैस है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पृथ्वीराज रोड पर बने इस आलीशान विला की कीमत 173 करोड रुपए है।

बता दें ये अलीशान घर 28 हजार 530 स्क्वायर फुट में बना हुआ है। इसकी अंदरूनी खूबसूरती हर किसी का दिल जीत लेती है। इस घर का लिविंग एरिया बेहद खूबसूरत है। यहां कई अलग-अलग तरह के फूलों की सजावट है। साथ में लाइट कलर के सोफा ने इसकी खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।

whatsapp channel

google news

 

बात इस घर के अंदरूनी लुक की करें तो बता दे यहां पर बेहद खूबसूरत झूमर लगे हुए हैं। हॉल की तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि यहां पर कितना खूबसूरत झूमर लगा है, जहां सोनम ने अपने पूरे परिवार के साथ तस्वीर खिंचवाई है।

ससुराल में खाना भी बनाती है सोमन कपूर

इसके अलावा बीते दिनों खुद सोनम कपूर ने अपने किचन की एक झलक दिखलाई थी, जहां वह कुकिंग करती हुई नजर आ रही थी।

सोनम कपूर के घर का डायनिंग एरिया भी बेहद खूबसूरत है। यहां टेबल पर आपको बेहद खूबसूरत अंदाज में डेकोरेशन के साथ-साथ लाइट वुडन चेयर भी नजर आएंगी।

Share on