सलीम खान के घर की बहू बनेगी शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली सोनाक्षी सिन्हा ! क्या सलमान खान से होगी शादी ?

बॉलीवुड में इन दिनों शादी का मौसम छाया हुआ है। हाल ही में राजकुमार राव-पत्रलेखा और अनुष्का रंजन-आदित्य सील की शादी हुई है। विक्की कौशल-कैटरीना कैफ की शादी की भी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। अगले ही हफ्ते दोनों की शादी होने वाली है। खबर है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी जल्द ही शादी करनेवाले हैं। शादी करनेवाले इस सेलेब्रिटीज में एक और बड़ी अभिनेत्री का नाम जुड़ गया है। वे हैं – एक्ट्रेस का नाम सोनाक्षी सिन्हा । सोनाक्षी दिग्गज एक्टर और नेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। वे खुद भी दमदार भूमिका निभाने के लिए जानी जाती है।

किसके साथ हो सकती है सोनाक्षी सिन्हा की शादी

sonakshi sinha wedding

रिपोर्ट की माने तो सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान के परिवार के एक करीबी सदस्य के साथ रिलेशनशिप में हैं। सलमान के परिवार के इस सदस्य का नाम बंटी सचदेवा है। सूत्रों के मुताबिक, सोनाक्षी बंटी से शादी करने कर सकती हैं। बंटी रिश्ते मे सलमान के छोटे भाई सोहेल खान के साले हैं। सोनाक्षी और बंटी की काफी अच्छी बॉन्डिंग है। पार्टियों और कई मौके पर अक्सर ही दोनों साथ में देखे जाते हैं।

स्कूल के दिनों मे हुआ था सोनाक्षी का ब्रेकअप

sonakshi sinha wedding

whatsapp channel

google news

 

बॉलीवुड बबल को दिए गए एक इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने खुद बताया था कि स्कूल के दिनों में उन्हें एक लड़के से सच्चा प्यार हो गया था, लेकिन ग्रेजुएशन होते होते उनका ब्रेकअप हो गया। सोनाक्षी ने बताया कि इस रिलेशनशिप को लेकर वे बहुत सीरियस थी, जो पूरे 5 साल से ज्यादा वक्त तक चला था। सोनाक्षी सिन्हा ने उस लड़के के नाम का खुलासा नहीं किया। लेकिन लोग कयास लगा रहे हैं कि वो लड़का बंटी सचदेवा ही हैं।

sonakshi sinha wedding

सोनाक्षी सिन्हा और बंटी सचदेवा की काफी अच्छी दोस्ती हैं। अक्सर ही दोनों साथ में देखे जाते हैं। सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में बंटी की काफी तारीफ की थी और उन्हें सेल्फमेड मैन बताया था। सोनाक्षी ने यह भी कहा था कि था कि बंटी अभी अपने बैचलरहुड को एन्जॉय करना चाहते हैं । बता दे कि सोनाक्षी सलमान खान और उनके परिवार के काफी करीब हैं। सलमान के पिता सलीम खान और शत्रुघ्न सिन्हा भी काफी अच्छे दोस्त माने जाते हैं। सलमान भी शत्रुघ्न सिन्हा को काफी सम्मान देते हैं

Share on