सोनाक्षी सिन्हा की Dahaad का टीजर रिलीज, 27 लड़कियों के खून का इस तरह लेंगी बदला

Sonakshi Sinha Film Dahaad Teaser Out: सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही वेब की दुनिया में डेब्यू करने वाली है। सोनाक्षी सिन्हा, गुलशन देवैया, विजय वर्मा और सोहम शाह स्टारर वेब सीरीज ‘दहाड़’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसका टीजर कुछ घंटों पहले ही रिलीज हुआ है, जिसमें आप देख सकते हैं कि किस तरह सोनाक्षी सिन्हा 27 लड़कियों की हत्या की दहशत की कहानी को सुलझाती नजर आएंगी। ‘दहाड़’ का टीजर रिलीज के बाद से ही लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वही इसमें एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा का दबंग अवतार नजर आ रही है, जिसने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया हैं।

Sonakshi Sinha Dahaad

कॉप बन फिर दबगंई दिखायेंगी सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग वेब सीरीज ‘दहाड़’ में वह पुलिस ऑफिसर के किरदार में नज़र आएंगी। रीमा कागती और जोया अख्तर की इस वेब सीरीज का निर्देशन भी वह खुद कर रही हैं। इसमें रुचिका ओबरॉय भी उनके साथ निर्देशन का काम संभाल रही है। ‘दहाड़’ सीरीज क्राइम और ड्रामा से भरपूर है। वही इसके साथ सोनाक्षी सिन्हा अपना डिजिटल डेब्यू कर रही है। सोनाक्षी सिन्हा जहां अपने डिजिटल डेब्यू के लिए काफी एक्साइटेड है, तो वही फैंस भी एक बार फिर उनका दबंग अवतार देखने को बेताब है।

दबंग अवतार में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा

इस वेब सीरीज ‘दहाड़’ में सोनाक्षी सिन्हा 27 दर्दनाक मर्डर की कहानी को सुलझाती नजर आएंगी। सीजन में आप देख सकते हैं कि 27 लड़कियों की संदिग्ध हत्या का एक मामला है, जिसके बाद इस खूंखार मर्डरर को दबोच के लिए सोनाक्षी सिन्हा खाकी वर्दी में नजर आती है और ये ठान लेती है कि वह पूरी गहराई से इस मामले की जांच पड़ताल कर इसे सुलझा कर मानेगी।

एक्सेल एंटरटेनमेंट के को-प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी का दहाड़ वेब सीरीज को लेकर कहना है कि- यह एक बेहद रोमांचक कहानी है। कलाकारों के बेमिसाल प्रदर्शन के साथ इस क्राईम-ड्रामा को भरपूर रोमांच से भरा गया है। उन्होंने कहा कि -सच कहूं तो रीमा और जोया ने काफी धैर्य और तालमेल के साथ इस कहानी के लिए एक अनोखी दुनिया और कल्पना तैयार की है और इस कहानी को बेहद खूबसूरत अंदाज में पर्दे पर दिखाया जाएगा।

Sonakshi Sinha Dahaad

8 एपिसोड में रिलीज होगी दहाड़ वेब सीरीज

बता दे सोनाक्षी सिन्हा स्टारर दहाड़ वेब सीरीज 8 एपिसोड का एक क्राईम ड्रामा है, जिसकी कहानी एक छोटे से शहर के पुलिस स्टेशन में सब-इंस्पेक्टर अंजली भारती और उनके साथ काम करने वाली पुलिस कर्मियों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। सार्वजनिक बाथरूम में एक के बाद एक कई महिलाओं की रहस्यमई तरीके से मौत हो जाने के मामले के बाद इस घटनाक्रम को सुलझाने का बीड़ा सब इंस्पेक्टर का किरदार निभा रही सोनाक्षी सिन्हा उठाती है, जो अंत तक इस मामले को कैसे सुलझाती है ये जानने के लिए आपकों ये पूरी सीरीज देखनी होगी।

Kavita Tiwari