सोनाक्षी सिन्हा के साथ हुआ बड़ा कारनामा, एक्टर ने फैन बनकर कहा, ‘शादी करो नहीं तो काट लूंगा गला’

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 10 अप्रैल 2022, 4:00 अपराह्न

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के साथ हाल ही में एक ऐसा मजेदार प्रैक (Sonakshi Sinha Prank Video) हुआ, जिसकी चर्चा इस समय हर जगह हो रही है। दरअसल सोनाक्षी सिन्हा के साथ यह प्रैंक उनकी वैनिटी वैन (Sonakshi Sinhaa Vanity Van) में किया गया। सोनाक्षी को इस बारे में कुछ नहीं पता था कि यह सब उनके साथ मजाक किया जा रहा है। इसके चलते यह वीडियो सोशल मीडिया (Sonakshi Sinha Instagram) पर तेजी से वायरल (Sonakshi Sinha Video Viral) हो रहा है। वीडियो के अंत में सोनाक्षी सिन्हा काफी डरी हुई भी नजर आ रही है।

sonakshi sinha

सोनाक्षी के साथ हुआ मजेदार प्रैंक

इस वायरल वीडियों में सोनाक्षी सिन्हा जैसे ही अपनी वेनिटी वैन में आती है, तभी बाथरूम से एक शख्स बाहर निकलता है, जो सोनाक्षी सिन्हा से कहता है कि वह उनसे बहुत प्यार करता है और चाहता है कि सोनाक्षी उससे शादी कर ले। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा उस शख्स को समझाने की कोशिश करती है, हालांकि वह सोनाक्षी की बिल्कुल नहीं मानता।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by THE KHATRA SHOW (@khatra.khatra.khatra_)

इतना ही नहीं वीडियो में आगे वह सोनाक्षी के मना करने पर चाकू निकाल लेता है और अपना गला काटने की धमकी भी देने लगता है। सोनाक्षी सिन्हा यह सब देख कर डर जाती है और सहायता के लिए लोगों को आवाज लगाना शुरू कर देती है। बता दे यह वीडियो द खतरा खतरा शो सेट का है।

sonakshi sinha

दरअसल जल्दी सोनाक्षी सिन्हा द खतरा खतरा शो में नजर आने वाली है। सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी छाई रहती है। सोनाक्षी हर दिन अपनी नई तस्वीर और बोल्ड वीडियोस के साथ फैंस का दिल जीतती है। वहीं हाल ही में वायरल हुआ सोनाक्षी का ये प्रैंक वीडियों देख फैंस अलग-अलग अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।