कुछ ही फिल्में कर करोड़ों की मालिकीन बन गई सोनाक्षी सिन्हा, पास मे है कई फ्लैट्स और लग्जरी गाडियाँ

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म दबंग (Dabang Film) से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। सोनाक्षी अपनी पहली ही फिल्म से इंडस्ट्री में छा गई थी। इसके बाद वह लगातार दबंग सीरीज, रावड़ी राठौर और बुलेट राजा जैसी कई बेहतरीन फिल्मों (Sonakshi Sinha Films) में नजर आई। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने मेहनत के दम पर न सिर्फ इंडस्ट्री में नाम कमाया, बल्कि करोड़ों की संपत्ति भी खड़ी की है। ऐसे में क्या आप जानते हैं सोनाक्षी सिन्हा की टोटल नेटवर्थ(Sonakshi Sinha Net Worth) क्या है…

Sonakshi Sinha

करोड़ों की मालकिन है सोनाक्षा सिन्हा

लग्जरी गाड़ियों और आलीशान लाइफस्टाइल (Sonakshi Sinha Luxury Lifestyle) की आदि सोनाक्षी सिन्हा शत्रुघन सिन्हा (Shatrughan Sinha) की इकलौती बेटी है। हालांकि यह बात अलग है कि सोनाक्षी सिन्हा ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान अपने दम पर खड़ी की है। सोनाक्षी सिन्हा हर फिल्म के लिए 4 करोड रुपए की फीस (Sonakshi Sinha Per Film Fees) चार्ज करती है। इसके अलावा सोनाक्षी कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा की टोटल नेटवर्थ 74 करोड रुपए (Sonakshi Sinha Net Worth) के आसपास है।

Sonakshi Sinha

whatsapp channel

google news

 

आलीशान घर के साथ है कई प्रॉपर्टीज की मालकिन

सोनाक्षी सिन्हा के पास मुंबई में एक लग्जरी आलीशान बंगला है। सोनाक्षी सिन्हा ने इस घर को साल 2013 में खरीदा था। सोनाक्षी सिन्हा का यह घर खूबसूरत होने के साथ-साथ हर लग्जरी सुविधा से भी लैस है। सोनाक्षी के इस कार की कीमत 11.3 करोड रुपए के करीब है। इस घर के अलावा सोनाक्षी के पास मुंबई के कई दूसरे शहरों में भी कई प्रॉपर्टीज है।

 

लग्जरी कारों की शौकिन है सोनाक्षा सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा के पास कई शानदार कारें भी है। दरअसल सोनाक्षी सिन्हा को कारों का बेहद शौक है। यही वजह है कि उनके कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यब (BMW), मर्सिडीज (Mercedes), रेंज रोवर (Range Rover) और मिनी कूपर (MINI Cooper) के आलावा ऑडी (Audi) जैसे कई कीमती ब्रांड की गाड़ियां मौजूद है।

Sonakshi Sinha

बीते कुछ सालों में 27% बढ़ी सोनाक्षी का नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा की संपत्ति में पिछले कुछ सालों में करीबन 27 फ़ीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोनाक्षी सिन्हा के फैंस में उनकी फिल्म को लेकर हमेशा एक्साइटमेंट बनी रहती है, क्योकि सोनाक्षी अपनी हर फिल्म में अपने अलग अंदाज के साथ फैंस का भरपूर एंटरटेनमेंट करती नजर आती है।

Share on