सोनाक्षी स‍िन्‍हा ने लॉन्‍च क‍िया अपना ब्रांड, जाने SOEZI में आपके लिए सोना के पास क्या है खास?

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) बीते कुछ दिनों से अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी। इन वायरल तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha Viral Photos) अपने हाथ में एक बड़ी सी अंगूठी को फ्लॉन्ट करती नजर आई थी, लेकिन असल में वह अंगूठी नहीं कुछ और ही फ्लॉन्ट कर रही थी जिसका खुलासा गुरुवार को हो गया है। दरअसल सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में अपना प्रेस ऑन नेल ब्रांड SOEZI लॉन्च (Sonakshi Sinha Brand SOEZI Launch) कर दिया है। ऐसे में अब आप समझ ही गए होंगे कि उन तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा क्या फ्लॉन्ट कर रही थी।

Sonakshi Sinha Brand SOEZI

SOEZI के साथ सोनाक्षी बनीं बिजनेस वुमन

सोनाक्षी सिन्हा अपने ब्रांड SOEZI लॉन्च के साथ एक बिजनेस वूमेन बन गई है। सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई में अपना पर्सनल प्रेस ऑन नेल ब्रांड SOEZI लॉन्च कर दिया है। हालांकि जिस तरीके से सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्च का प्रमोशन किया था उससे लोग कुछ और ही समझ बैठे थे। ऐसे में सोनाक्षी की मिस लीडिंग तस्वीरें को जहां लोगों ने उनकी सगाई की तस्वीर समझ उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया था, तो वहीं अब लोगों को समझ आ गया है कि असल में वह अपनी अंगूठी नहीं अपने नेल्स को फ्लॉन्ट कर रही थी।

Sonakshi Sinha Brand SOEZI

whatsapp channel

google news

 

सोनाक्षी सिन्हा के इस ब्रांड लॉन्च पर उनके बॉलीवुड के कई करीबी दोस्त भी शामिल हुए। इस लिस्ट में हुमा कुरेशी के साथ-साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड पत्रलेखा का नाम भी शामिल है। सोनाक्षी सिन्हा के नेल ब्रांड लॉन्च के साथ ही अब SOEZI एक ऑफिशल नेल ब्रांड बन गया है।

Sonakshi Sinha Brand SOEZI

बता दें यह एक नेल आर्ट ब्रेंड है, जिसमें आपकों हर स्टाइल और लुक के नेल आर्ट के साथ अपने लुक को कंप्लीट और परफेक्ट बनाने का अनौखा और खास अंदाज मिलेगा।

Sonakshi Sinha Brand SOEZI

इंवेट में दिखा सबका खास अदांज

बात इस इवेंट में पहुंची एक्ट्रेस के आउटफिट की करें, तो बता दें इस दौरान सभी ने समर के कूल लुक को काफी अच्छे से फॉलो किया है। वही इवेंट की थीम को ध्यान में रखते हुए जहां सोनाक्षी सिन्हा काफी कूल अंदाज़ में नज़र आई, तो हुमा कुरैशी ने भी काफी कलरफुल आउटफिट पहना था। बता दे इस इवेंट प्रोग्राम में प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बड़ी बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) भी नजर आई।

Share on