सोनाक्षी सिन्हा को अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा पर नहीं है भरोसा, कहा- ‘उनके भरोसे रही तो रह जाऊंगी कुवांरी’

साल 2021 खत्म होने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं और इस बार दिसंबर का महीना बॉलीवुड के चाहने वालों के लिए काफी खास रहने वाला है । जी हां, दिसंबर में कई बॉलीवुड सितारे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, जिसके लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं । हाल ही में एक्टर राजकुमार राव ने अपनी 10 साल पुरानी गर्लफ्रैंड चित्रलेखा से शादी कर ली। और अब इसके बाद फैंस विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी का इंतज़ार कर रहे हैं।

खबरों की मानें तो विक्की कौशल और कटरीना कैफ इसी साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और इसमें ज्यादा समय भी नहीं बचा है। इतना ही नहीं फैंस आलिया और रणवीर की शादी का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। और अब इस लिस्ट में एक और बॉलीवुड अभिनेत्री का नाम जुड़ गया है। और वो नाम है दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा का लेकिन सोनाक्षी को शादी के मामले को लेकर अपने पिता पर बिल्कुल भरोसा नहीं है।

पिता पर नहीं करती है भरोसा

Sonakshi Sinha

 

whatsapp channel

google news

 

सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनका मानना है कि उनके पैरंट्स उनके लिए लड़का नहीं ढूंढ पाएंगे और अगर वो ये काम अपने पिता पर छोड़ दें तो वह घर पर बैठी कुंवारी रह जाएंगी। इस दौरान सोनाक्षी ने बताया कि उनके पैरंट्स को पता है कि जब वह शादी के लिए तैयार होंगी तो अपने आप कर लेंगी।

एक बार हो चुका है ब्रेअकप

Sonakshi Sinha

 

इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी ने अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए बताया था कि जब वो 21-22 साल की थीं तब उन्हें सच्चा प्यार हो गया था और उनका यह रिलेशनशिप 5 साल तक चला था लेकिन बाद में उनका ब्रेअकप हो गया था। सोनाक्षी ने बताया कि उन्होंने उस रिश्ते से बहुत कुछ सीखा और सबक भी लिया है। उन्होंने कहा आपको अपने लाइफ में एक ऐसे इंसान की ज़रूरत होती है जो आपको झेल सके।

सलमान के परिवार के सदस्य से करेंगी शादी

Sonakshi Sinha Bunty Sachdeva

खबरों की माने तो जल्द ही सोनाक्षी सिन्हा भी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बॉलीवुड के गलियारों में सोनाक्षी की शादी की भी सुगबुगाहट काफी तेज हो गयी है और खबरों की माने तो सोनाक्षी एक्टर सलमान खान के ही परिवार के एक सदस्य से शादी करने वाली हैं। बता दें कि यह इंसान कोई और नहीं बल्कि एक्टर सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान के साले बंटी सचदेवा हैं।

Share on