सोनाक्षी सिन्हा ने स्कूल बॉयफ्रेंड को 5 साल तक किया था डेट, इस एक वजह से हुआ था ब्रेकअप

Sonakshi Sinha Boyfriend: बॉलीवुड इंडस्ट्री में दबंग फिल्म के साथ डेब्यू करने वाली सोनाक्षी सिन्हा के करियर को एक दशक से ज्यादा का समय हो गया है। सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की फिल्म दबंग से साल 2010 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। यह सोनाक्षी की पहली फिल्म थी जो सुपरहिट साबित हुई थी। सोनाक्षी और सलमान की जोड़ी को भी फैंस ने काफी पसंद किया था करियर की पहली फिल्म सुपरहिट साबित हुई तो कैरियर की गाड़ी रफ्तार से दौड़ने लगी। इसके बाद सोनाक्षी लुटेरा और अकीरा जैसी कई बड़ी फिल्मों में काफी दमदार अवतार में नजर आई और इसी के साथ सोनाक्षी का नाम दबंग गर्ल पड़ गया। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने अभिनय के साथ-साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी चर्चा बटोरी है।

बंटी सचदेवा थे सोनाक्षी सिन्हा का पहला प्यार 

सोनाक्षी सिन्हा के स्कूल बॉयफ्रेंड का नाम बंटी सचदेवा था। सोनाक्षी सिन्हा और बंटी सचदेव लव केमिस्ट्री तब सुर्खियों में आई जब दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने तूल पकड़ा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बंटी सचदेवा और सोनाक्षी सिन्हा स्कूल के समय से ही प्यार करते थे, लेकिन दोनों का ये रिश्ता श्त्रुघन सिंहा को बिल्कुल पसंद नहीं था। ऐसे में दोनों का रिश्ता 5 सालों तक ही चला था। सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों जहीर इकबाल के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा जल्द शादी कर सकती हैं। हालांकि इसे लेकर अब तक कोई ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं आया है।

banti sachdeva

सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2020 में आस्क मी सेशन के दौरान अपने शादी प्लान को लेकर खुलासा किया था। इस दौरान उन्होंने बताया था कि कभी कभी घर पर भी शादी को लेकर बात होती है। अगर मेरे पापा की चले तो वह कभी नहीं चाहेंगे कि मेरी शादी हो… लेकिन कभी-कभी मेरी मां जरूर बोलती है कि अभी बहुत टाइम हो गया… अब शादी कर लेनी चाहिए, लेकिन मेरे पापा को कोई दिक्कत नहीं है। जब मैं मां की तरफ देखती हूं… तो वह हंस कर कहती है- चलो ठीक है।

ऋतिक रोशन है सोनाक्षी के सपनों के राजकुमार

इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने यह भी बताया था कि वह बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले सुपरस्टार ऋतिक रोशन को बेहद पसंद करती हैं। साल 2018 में दिए गए अपने एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा था कि कहो ना प्यार है के बाद से ही वह ऋतिक रोशन की फैंन हो गई थी। ऋतिक रोशन को वह अपना ड्रीम बॉय मानती है। हालांकि इस दौरान सोनाक्षी ने अपने ड्रीम ब्वॉय की खासियत का भी खुलासा किया था और बताया था कि वह ऐसा लड़का चाहती है जो उन्हें उनकी लाइफ में उनको अपना स्पेस थे और उनकी रिस्पेक्ट करें।

whatsapp channel

google news

 
Share on