Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal: इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा अपनी अपकमिंग फिल्म डबल एक्सेल (Double XL) को लेकर खासा चर्चा में छाई हुई है। बता दे सोनाक्षी की यह फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज (Double XL Release Date) की जाएगी। इस फिल्म की रिलीज से पहले सोनाक्षी सिन्हा जमकर इसका प्रमोशन कर रही है। सोनाक्षी सिन्हा इस फिल्म को हिट करने में अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। यही वजह है कि वह दिन रात इसके प्रमोशन में जुटी हुई है। वही बीती रात सोनाक्षी सिन्हा अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड एक्टर जहीर इकबाल के साथ नजर आई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Sonakshi And Zaheer Video Viral) पर इस समय तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल हुआ सोनाक्षी-इकबाल का वीडियो
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का यह मजेदार वीडियो बीती रात का है। इस दौरान दोनों को पैैपराजी ने एक साथ सपोर्ट किया, तो दोनों भी पपराजी को इग्नोर नहीं कर पाए। इसके बाद दोनों ने एक साथ कैमरे के लिए एक कई पोज दिए, जिसमें रूमर्ड कपल कई अलग-अलग अंदाज में तस्वीरें खिंचवाता नजर आया।
View this post on Instagram
बीती रात सोनाक्षी सिन्हा को मुंबई के बांद्रा में सपोर्ट किया गया। इस दौरान उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल भी थे। दोनों का यह लेटेस्ट वीडियो फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। सोनाक्षी सिन्हा इस दौरान फ्लावर प्रिंटेड मैचिंग लॉन्ग स्कर्ट और क्रॉप टॉप में नजर आई है, तो वहीं जहीर इकबाल टी-शर्ट और जींस के कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों एक साथ मुस्कुराते हुए और एक साथ पोज देते पैपराजी से फोटो क्लिक करवा रहे हैं।

मालूम हो कि बीते काफी लंबे समय से सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के अफेयर्स की अटकलें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि इन अटकलों पर सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल की तरफ से कोई ऑफिशल स्टेटमेंट कभी नहीं आया है। दोनों काफी कूल अंदाज़ में इन अटकलों पर रिएक्शन देते और इन्हें इग्नोर करते नजर आते हैं। वहीं फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी करते है और दोनों के रिश्ते को लेकर ऑफिशल स्टेटमेंट पर इंतजार कर रहे हैं।