सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का कन्फर्म हुआ रिश्ता, दोस्त ने लीक कर दी दोनों की प्राइवेट फोटो

शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) की बेटी और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाने वाली सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों नोटबुक फेम एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal and Sonakshi Sinha) को डेट कर रही है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिलेशनशिप की ख़बरें बीते काफी लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही हैं, लेकिन अब इस पर उन दोनों के कॉमन फ्रेंड और बॉलीवुड एक्टर वरुण शर्मा (Varun Sharma Post Viral) ने भी स्टैंप लगा दी है। वरुण ने सोशल मीडिया पर दोनों की एक खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ब्लॉकबस्टर जोड़ी…

zaheer iqbal and sonakshi sinha

वरुण शर्मा ने खोली सोनाक्षी-जहीर की पोल

गुरुवार रात सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक रेस्टोरेंट में डिनर करते हुए सपोर्ट किए गए थे। इस दौरान दोनों को ही रेस्टोरेंट के बाहर निकलते हुए भी देखा गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय काफी वायरल हो रही हैं। इस मौके पर दोनों के साथ फुकरे फेम एक्टर वरुण शर्मा भी नजर आए। रेस्टोरेंट से लौटने के बाद वरुण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सोनाक्षी और जहिर की एक तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में कुछ ऐसा लिखा, जिसने सबका ध्यान खींच लिया और यह कंफर्म हो गया कि सोनाक्षी और जहिर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Varun Sharma Post

वरुण शर्मा ने जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ओए होए… इसे कहते हैं ब्लॉकबस्टर जोड़ी… मालूम हो कि हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे पर भी जहीर इकबाल ने एक क्यूट वीडियो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। वही इससे पहले भी दोनों कई बार एक साथ सपोर्ट किए जा चुके हैं और दोनों के लव-अफेयर की चर्चा खासा सुर्खियां बटोर चुकी है।

जब सोनाक्षी ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग

जहीर और सोनाक्षी सिन्हा कई बार एक साथ नजर आए हैं। दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट में दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान ने करवाई थी, जिसके बाद से दोनों की दोस्ती प्यार में बदलती नजर आ रही है। वहीं कुछ वक्त पहले सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ब्यूटी ब्रांड को लॉन्च करते हुए अपनी डायमंड रिंग को भी फ्लॉन्ट किया था, जिसके बाद उनकी सगाई की खबरें भी काफी तूल पकड़ने लगी।

zaheer iqbal and sonakshi sinha

डबल XL में आयेंगे एक साथ नजर

जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म डबल XL में एक साथ काम करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ हुमा कुरैशी भी लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। बता दे इस फिल्म को हुमा कुरेशी के भाई साकिब सलीम प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।