इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन और शो की रनरअप रह चुकी अरुणिता कांजीलाल के ब्रेकअप की खबरें हाल ही में खासा सुर्खियों में रही थी। ऐसे में अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नई तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों दूल्ह- दुल्हन बने नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद लगातार पवनदीप और अरूणिता को शादी के बंधन में बंधने की बधाइयां मिल रही है। क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्चाई? आईये हम आपको बताते हैं…

शो से शुरू हुआ था सफर
पवनदीप और अरूणिता कांजीलाल शो मे एक-दूसरे से मिले थे। इस दौरान दोनों के रिलेशनशिप की खबरों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि दोनों इस बात को कहते नजर आये कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और इससे ज्यादा कुछ नहीं, लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों के वीडियो और तस्वीरें वायरल होती रही। वही हाल फिलहाल दोनों की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों दूल्हा दुल्हन के रूप में नजर आ रहे हैं।

क्या है वायरल तस्वीर की सच्चाई
दरअसल पवनदीप और अरूणिता के फैंस ने उनकी एक तस्वीर को एडिट करके सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तस्वीर में दोनों जयमाला गले में डाले दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि कहीं सच में दोनों ने सात फेरे तो नहीं ले लिए… ऐसे में हम आपको बता दें यह सच नहीं है।
दरअसल बीते दिनों पवनदीप राजन और अरूणिता कांजीलाल के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थी, जिससे फैंस भी काफी निराश नजर आ रहे हैं। ऐसे में फिसी फैन ने ही यह कारनामा किया और कपल के फेस को विजुअल ट्रीट देते हुए यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीर के वायरल होने के बाद हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। कोई उन्हें कपल कह रहा है तो कोई इस तस्वीर के सच होने की ईश्वर से कामना कर रहा है।

झूठी है ये तस्वीर
वायरल तस्वीर की सच्चाई की बात करें तो यह तस्वीर पूरी तरह से झूठी है। ऐसे में आप धोखे में मत रहिए दोनों सिंगर कुंवारे हैं और दोनों फिलहाल अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर अब तक दोनों ही सिंगर की तरफ से कोई भी स्टेटमेंट नहीं आया है।


















