Smriti Irani Daughter Shanelle Irani Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी को फाइनली जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी में परिवार वालों और कुछ करीबी लोगों के अलावा बॉलीवुड के सितारे भी नजर आए। शादी काफी ग्रैंड तरीके से हुई। वही अब एक और शाही शाद की तैयारी चल रही है। बता दें ये शादी केंद्रीय मंत्री और टीवी एक्ट्रेस स्मृति ईरानी की बेटी शनिल और अर्जुन भल्ला की होगी, जो राजस्थान के जैसलमेर में काफी ग्रैंड तरीके से की जाएगी।
दुल्हन बनेंगी स्मृति ईरानी की बेटी शनेल ईरानी
बता दे स्मृति ईरानी की बेटी शनेल ईरानी की शादी बेहद ग्रैंड तरीके से होगी। शनेल की शादी अर्जुन भल्ला से 8 फरवरी को खींवसर फोर्ट में होने जा रही है। इसी फोर्ट में बीते साल अर्जुन ने शनेल को प्रपोज किया था। वहीं अब दोनों इसी फोर्ट में अपने नए जीवन की शुरुआत भी करने जा रहे हैं।
बता दे इस रॉयल वेडिंग में दोनों परिवारों के साथ-साथ कुछ खास लोग भी शामिल होंगे। मालूम हो कि मंगलवार शाम को मेहंदी और संगीत के कार्यक्रम शुरू हो गए थे। आज यानी 8 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधेगे। हालांकि ईरानी परिवार ने फोर्ट को 9 फरवरी तक के लिए बुक किया है।
स्मृति ईरानी की बेटी शनेल ईरानी की शादी को काफी प्राइवेट रखा गया है। शादी में सिर्फ बेहद करीबी लोगों को ही बुलाया गया है। अभी तक शादी के वीआईपी गेस्ट की लिस्ट सामने नहीं आई है। हालांकि यह साफ है कि यह शादी काफी ग्रैंड तरीके से होने वाली है, जिसमें कुछ स्पेशल वीआईपी गेस्ट भी शामिल होंगे।
कौन है स्मृति ईरानी के दामाद अर्जुन भल्ला?
स्मृति ईरानी के होने वाले दामाद अर्जुन भल्ला का जन्म टोरंटो के कनाडा में हुआ है। वह अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं। बता दे अर्जुन ने अपने शुरुआती पढ़ाई भी वहीं से की है ।इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी आफ लीसेस्टर से अपना एलएलबी किया है। बता दे अर्जुन भल्ला 2014 में कनाडा में अकाउंट मैनेजर के तौर पर काम करते थे। इसके अलावा वह कई कंपनियों के लीगल इंटर्न के रूप में भी काम कर चुके हैं। फिलहाल अर्जुन लंदन में एमबीए कर रहे हैं।