रामायण की सीता चूल्हे पर खाना बनाते दिखी, फैंस बोले मा को फिर बनवास मिल गया !

रामानंद सागर का धार्मिक शो रामायण ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। आज भी इस शो के प्रति दर्शकों का काफी क्रेज है। शो के साथ ही इसमें किरदार निभाने वाली की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इन दिनों दर्शकों के बीच सबसे अधिक रामायण में सीता की भूमिका अदा करने वाली दीपिका चिखलिया सुर्खियों में बनी हैं। दीपिका अदाकारी करने के साथ ही सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। दीपिका अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी वीडियो और तस्वीर फैंस के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट साझा करती हैं। हर पोस्ट पर उनके चाहने वालों का लाइक्स और कमेंट्स रहता है। इस बीच दीपिका का एक वीडियो इन दिनों फैंस को भावुक करने पर मजबूर कर रहा है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

चूल्हा पर खाना बना रही रामायण की सीता

‘रामायण’ में सीता की रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया का वायरल हो रहा वीडियो कुछ महीने पहले का है। जनवरी में दीपिका ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह पार्क में दिख रही है। नॉर्मल लोअर टी शर्ट पहनी दीपिका तीन पत्थर के मदद से बनाए गए चूल्हे पर सब्जी बनाती नजर आ रही है। आप देख सकते हैं कि आग को तेज करने के लिए दीपिका बार-बार फूंक रही हैं। चूल्हा पर खाना बनाने के दौरान दीपिका थोड़ा सा भी असहज नहीं दिख रही हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

whatsapp channel

google news

 


दीपिका चिखलिया ने वीडियो को अपलोड करते हुए ढेर सारे हैशटैग यूज किए हैं। उन्होंने फूड, आलू और चूल्हा जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया है। यह वीडियो दीपिका फैंस को खूब रास आ रहा है। फैन्स ने कमेंट कर उनके सादगी की खूब तारीफ की है। उनके चाहने वाले ने उन्हें बेहद सुंदर बताया है, तो कई यूजर्स ने लिखा है कि यह क्या हो रहा है। एक यूजर ने लिखा है कि रामायण में सीता के वनवास के दिनों की याद ताजा हो गई।

Share on