42 साल की श्वेता तिवारी देती है 22 साल की एक्ट्रेस को टक्कर, कभी मनोज तिवारी की शादी टूटने की बनी थी वजह

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 07 जुलाई 2023, 8:56 अपराह्न

श्वेता तिवारी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम हैं, जो आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। श्वेता तिवारी ने अपने दमदार अभिनय के साथ-साथ अपनी जबरदस्त खूबसूरती के चलते चौतरफा सुर्खियां बटोरी है। श्वेता तिवारी ने कसौटी जिंदगी की टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी।

Shweta Tiwari And Manoj Tiwari: श्वेता तिवारी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम हैं, जो आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। श्वेता तिवारी ने अपने दमदार अभिनय के साथ-साथ अपनी जबरदस्त खूबसूरती के चलते चौतरफा सुर्खियां बटोरी है। श्वेता तिवारी ने कसौटी जिंदगी की टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। ये टीवी सीरियल उस दौर का सबसे चर्चित टीवी सीरियल था, जिसे सिर्फ लोगों ने पसंद ही नहीं किया बल्कि यह टीआरपी की लिस्ट में भी हमेशा टॉप पर रहता था। श्वेता तिवारी ने अपने पहले ही टीवी सीरियल से हर घर में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। यहां से शुरू हुई उनकी प्रोफेशनल लाइफ के स्टारडम के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Shweta Tiwari

बेहद हॉट है साल की श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी अब 42 साल की हो गई है, लेकिन आज भी उनकी खूबसूरती उनका ग्लैमरस अंदाज़ बॉलीवुड इंडस्ट्री की 22 साल की अदाकाराओं को भी जबरदस्त टक्कर देता है। श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और हर दिन अपने नए और बदले अंदाज की तस्वीरें साझा कर फैंस के होश उड़ाती है। हाल ही में श्वेता तिवारी ने ब्राउन कलर के एक जंपसूट में एक फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें उनके फैंस को मदहोश कर रही हैं।

Shweta Tiwari

इस दौरान शाइनी ब्राउन कलर के जंपसूट में श्वेता तिवारी कई अलग-अलग लुक के साथ काफी बोल्ड पोज देती नजर आ रही है। उनके इस शाइनी आउटफिट के साथ उन्होंने शाइनी हेयर स्टाइल और स्किन को काफी इंप्रेसिव मेकअप टच दिया है। श्वेता तिवारी का यह हॉट अंदाज देख उनके फैंस एक बार फिर उनकी खूबसूरती पर दिल हार बैठे हैं। श्वेता तिवारी के बदले अवतार की तस्वीरें इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। 42 साल की श्वेता को देखकर हर किसी ने यह कह रहा है कि वह अपनी उम्र से 20 साल छोटी लग रही है।

Shweta Tiwari

श्वेता तिवारी की की लेटेस्ट वायरल तस्वीरों में उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। उनके चेहरे पर जरा भी झुररियां नहीं है और साथ ही चेहरे का ग्लो और स्किन की फिटनेस उनके बोल्ड अंदाज और बोल्ड आउटफिट पर एकदम फिट बैठ रही है।

Shweta Tiwari

मनोज तिवारी संग रहे हैं श्वेता के अफेयर के चर्चे

बॉलीवुड इंडस्ट्री में श्वेता तिवारी का नाम इंडस्ट्री के टॉप अदाकारा में आता है, लेकिन एक दौर में उनका नाम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार मनोज तिवारी के साथ जुड़ चुका है। दरअसल मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी बिग बॉस के चौथे सीजन में एक साथ नजर आए थे। यही से दोनों की लव केमिस्ट्री के चर्चे शुरू हुए और शो से बाहर आने के बाद जब मनोज तिवारी और रानी तिवारी का तलाक हुआ तो उसके पीछे की वजह श्वेता तिवारी को ही बताया गया। हालांकि श्वेता तिवारी और मनोज तिवारी दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर अक्सर एक दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त ही बताते नजर आए।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।