टीवी के ‘श्री कृष्ण’ रचा चुके है 2 शादियाँ, जाने आज कहां है और क्या करते हैं स्वप्निल जोशी

टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेताओं में एक नाम श्री कृष्णा (Shri Krishna) से मशहूर हुए स्वप्निल जोशी (Swapnil Joshi) का भी है। स्वप्निल जोशी ने श्री कृष्णा धारावाहिक में कृष्णा के किरदार से हर घर में अपनी पहचान बनाई थी। यह धारावाहिक एक दौर में पॉपुलैरिटी के कई रिकॉर्ड तोड़ चुका है। 90 के दशक के मशहूर सीरियल में श्री कृष्णा का नाम टॉप पर था। रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) और बी आर चोपड़ा की महाभारत (Mahabharat) की तरह ही लोग श्री कृष्णा सीरियल को देखना भी बेहद पसंद करते थे। यही वजह थी कि 90 के दशक में स्वप्निल जोशी (Swapnil Joshi Life Story) हर घर में अपनी एक अलग पहचान रखते थे।

Swapnil Joshi

कौन है स्वपनिल जोशी

स्वप्निल जोशी टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं और आज वह मराठी इंडस्ट्री में एक्टिव है। एक दौर में उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से कई ऐसे जीवंत किरदार निभाए, जिन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। आज स्वप्निल जोशी 44 साल के हो गए हैं, लेकिन आज भी उनका लुक और उनका अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। हालांकि यह बात अलग है कि अब वह पहले से पूरी तरह बदल चुके हैं।

Swapnil Joshi

whatsapp channel

google news

 

18 अक्टूबर 1977 को मुंबई में जन्मे स्वप्निल जोशी ने धारावाहिक श्री कृष्णा में बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। इस दौरान महज 15 साल की उम्र में स्वप्निल जोशी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर्स में शुमार हो गए। स्वप्निल जोशी की लोकप्रियता का आलम कुछ इस कदर है कि लोग आज भी उन्हें भगवान श्री कृष्ण ही मानते हैं।

Swapnil Joshi

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं स्वप्निल जोशी

स्वप्निल जोशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हर दिन अपने नए अंदाज की तस्वीरों को साझा कर फैंस के साथ अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ाव को भी साझा करते हैं। स्वप्निल जोशी के इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स है। हाल ही में स्वप्निल ने अपने परिवार की भी कुछ लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर की थी, जिसमें वह अपने माता-पिता, अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नजर आए थे।

Swapnil Joshi

दो शादी कर चुके हैं स्वप्निल जोशी

स्वप्निल जोशी ने निजी जीवन में दो बार शादी की है। उन्होंने पहली शादी साल 2005 में अर्पणा नाम की एक महिला से की थी, जो कि पेशे से डॉक्टर थी। हालांकि ये शादी ज्यादा लंबी नहीं चली और साल 2009 में दोनों आपसी रजामंदी से अलग हो गए। इसके बाद स्वप्निल जोशी ने साल 2011 में दूसरी शादी लीना आरध्ये से की। आज स्वप्निल जोशी और लीना के दो बच्चे हैं उनके बेटे का नाम राघव जोशी और बेटी का नाम मायरा जोशी है।

Share on