श्रद्धा कपूर जल्द कर सकती है शादी, मौसी ने श्रद्धा की शादी को लेकर खोला राज

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के बारे मे इन दिनों खबरे आ रही है कि वे जल्द ही शादी करनेवाली हैं। बता दे कि श्रद्धा ने फिल्म तीन पत्ती से बॉलीवुड मे अपने करियर की शुरुआत की थी।अब उनके बारे मे खबरें आ रही है कि वे जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं।

शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर को कई बार फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ देखा जा चुका है। पिछले काफी समय से उन दोनों के रिलेशनशिप मे होने की खबरें आ रही थी। उनके रिलेशनशिप मे होने की खबरो के बाद अब यह चर्चा जोरों पर है कि जल्द ही दोनों शादी कर सकते हैं।

श्रद्धा की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने कही यह बात

whatsapp channel

google news

 

इंडिया डॉटकॉम के साथ हुई एक विशेष बातचीत में, प्रियांक शर्मा ने श्रद्धा की शदी की तरफ इशारे किए है, बातों ही बातों मे उन्होंने साफ जता दिया है कि श्रद्धा जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ सात फेरे ले सकती हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों के काफी करीब होने की तस्वीर आई थीं और इसे खूब शेयर किया गया था। इंडिया डॉट कॉम की तरफ से श्रद्धा की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे और उनके अभिनेता-बेटे प्रियांक शर्मा से श्रद्धा कपूर की शादी के बारे मे पूछा गया।

अपने समय की मशहूर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे से जब श्रद्धा की शादी को लेकर सवाल पूछा गया उन्होंने चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी और कहा, ‘शादी, वाह! यह एक अजीब सवाल है। अगर वैसा होगा तो खबर मिल जाएगी.’ यही सवाल दोबारा से जब पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे और श्रद्धा के मौसेरे भाई प्रियांक से पूछा गया तो उन्होंने ने हंसते हुए प्रतिक्रिया दी, ‘मैं नो कमेंट कहने जा रहा हूं, मैं क्या बोलूं यार। लेकिन हां, अगर आप भविष्य से उम्मीद लगाए हुए हैं, तो जाहिर है, शादियों का इंतजार करना अच्छा होता है.’

बता दे कि प्रियांक शर्मा भी बॉलीवुड मे अपनी पहचान बना चुके हैं। वे अक्षय खन्ना के साथ सब कुशल मंगल में नजर आ चुके हैं। श्रद्धा कपूर को आखिरी बार स्ट्रीट डांसर 3 डी और बाघी 3 में देखा गया था। खबर है कि उनकी अगली फिल्म रणबीर कपूर के साथ आने वाली है और उसके बाद विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित नागिन ट्रायलॉजी मे भी वे नज़र आएँगी। वह 1989 की फिल्म चालबाज की रीमेक में भी नज़र आएँगी, इस फिल्म का नाम लंदन में चलबाज है।

Share on