Shraddha Kapoor Affairs :कई एक्टर्स के साथ रहे Shraddha Kapoor के चक्कर, एक ने तो पिता Shakti Kapoor से भी लिया था पंगा

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। भले ही श्रद्धा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे फेमस विलियन कहे जाने वाले शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) की बेटी हो, लेकिन श्रद्धा ने अपना नाम और अपनी पहचान अपने दम पर खड़ी की है। श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लव रंजन (Film Love Ranjan) की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करती नजर आएंगी। श्रद्धा कपूर के अब तक के बॉलीवुड सफर में उनका नाम इंडस्ट्री के एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। इस लिस्ट में फरहान अख्तर (Farhan Kapoor), आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) से लेकर वनराज जावेरी (Vanraj Zaveri) तक का नाम शामिल है।

Shraddha Kapoor and Farhan Akhtar

फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर एक-दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट कर चुके हैं। फिल्म रॉक ऑन 2 के सेट पर दोनों की लव-केमिस्ट्री शुरू हुई और इसके बाद दोनों की लव स्टोरी के विलियन श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर बनें। शक्ति कपूर को श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर की नज़दीकियां बिल्कुल पसंद नहीं थी।

ऐसे में जब फरहान और श्रद्धा की शादी की खबरें सामने आई तो शक्ति कपूर ने साफ शब्दों में इंकार किया कि वह इस रिश्ते को बिल्कुल नहीं चाहते। वह नहीं चाहते कि उनकी बेटी अपनी उम्र से ज्यादा बड़े लड़के से शादी करें। बता दे श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर लिव इन रिलेशनशिप में भी रह चुके थे, लेकिन शक्ति कपूर खुद फरहान अख्तर के घर से अपनी बेटी श्रद्धा को वापस ले आए थे।

whatsapp channel

google news

 

Shraddha Kapoor And Vanraj Zaveri

वनराज जावेरी और श्रद्धा कपूर

इन दिनों श्रद्धा कपूर का नाम उनके बचपन के दोस्त वनराज जावेरी के साथ खासा सुर्खियां बटोर रहा है। इतना ही नहीं दोनों की शादी की खबरें भी कई बार सुर्खियों का केंद्र बन चुकी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों बचपन से ही अच्छे दोस्त हैं और अब दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई है। हाल फिलहाल दोनों को कई बार एक साथ सपोर्ट भी किया गया है।

Shraddha Kapoor And Aditya Roy Kapoor

आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर ने आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म आशिकी 2 में काम किया था। इस फिल्म में दोनों की लव केमिस्ट्री में काफी सुर्खियां बटोरी थी। श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर का नाम इस फिल्म के बाद ही एक साथ जुड़ने लगा था। इतना ही नहीं दोनों के बीच की नज़दीकियां कई बार मीडिया के कैमरे में भी कैद होती नज़र आती थी। दोनों ने एक-दूसरे को 5 साल तक डेट किया था, लेकिन एक दिन अचानक दोनों के ब्रेकअप ने सभी को चौंका दिया।

Share on