21 साल की हुई MMS कांड से बदनाम हुई शिल्पी राज, पिता मील में तो मां नर्सरी में करते थे काम

Bhojpuri Singer Shilpi Raj: भोजपुरी सिनेमा जगत में शिल्पी राज का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। महज 21 साल के उम्र में शिल्पी राज ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में वह मुकाम कमा लिया है, जो इंडस्ट्री के बड़े-बड़े दिग्गजों के पास नहीं है। भोजपुरी के दर्शकों की पहली पसंद आज शिल्पी राज है। ऐसे में आइए आज हम आपको 15 साल की उम्र में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी आवाज का जादू चलाने वाली और लोगों को अपने गानों से दीवाना बनाने वाली उत्तर प्रदेश के देवरिया में जन्मी शिल्पी राज का संगीत का सफर कैसा रहा इस बारे में बताते हैं। साथ ही बताते हैं कि क्या करता है शिल्पी राज का परिवार?

Bhojpuri Singer Shilpi Raj

15 साल की उम्र में छा गई थी शिल्पी राज

शिल्पी राज ने महज 15 साल की उम्र में अपने संगीत का सफर शुरू कर दिया था। इस दौरान शिल्पी ‘बंगलिनिया’, ‘नईया डोले’, ‘भुकुर भुकुर’ जैसे सुपरहिट गानों में अपनी आवाज का जादू चलाती नजर आई थी। शिल्पी राज का जन्म आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में हुआ था। ऐसे में उन्होंने अपने बचपन में बहुत गरीबी देखी है। उनके पिता मील में काम करते थे और मां नर्सरी में काम करती थी। इसी कमाई से परिवार का गुजर-बसर चलता था। सिंगिंग का शौक शिल्पी राज को स्कूल के दिनों से ही था। ऐसे में उन्होंने अपने शौक को अपना करियर बनाने का मन बना लिया।

Bhojpuri Singer Shilpi Raj

whatsapp channel

google news

 

शिल्पी ने स्कूल स्टेज शो और फंक्शन से संगीत की दुनिया में शुरुआत की। शिल्पी राज की आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर कुछ इस कदर बोलता था कि स्कूल में ही उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ने लगी थी। लोग उनकी गायकी को बेहद पसंद करते थे। भुकुर-भुकुर गाना उनका सबसे पहला गाना था, जो साल 2017 में आया था। यह गाना सुपरहिट साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने बैक-टू-बैक एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए।

Bhojpuri Singer Shilpi Raj

150 से ज्यादा गाने गा चुकी है शिल्पी राज

शिल्पी राज 21 साल की है और अब तक 150 से ज्यादा गानों में अपनी आवाज का जादू चला चुकी है। शिल्पी राज के हर गाने यूट्यूब पर मिलियन के व्यूज का आंकड़ा पार करते हैं और साथ ही ट्रेडिंग लिस्ट में भी शुमार रहते हैं। शिल्पी राज आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का वह नाम है जिसने इंडस्ट्री के हर एक सुपरस्टार के साथ काम किया है। बात खेसारी लाल यादव की हो, पवन सिंह की या अरविंद अकेला कल्लू की… हर कोई शिल्पी राज के साथ अपनी आवाज की सांठ-गांठ बिठा चुका है।

Bhojpuri Singer Shilpi Raj

MMS कांड से हुई बदनाम

कहते हैं ना नाम आता है, तो बदनामी भी चली ही आती है… शिल्पी राज के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। छोटी सी उम्र में शिल्पी राज का नाम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आसमान की बुलंदियों पर है, लेकिन बीते साल एक कांड ने उनके नाम को बदनाम कर दिया। दरअसल बीते साल शिल्पी राज MMS कांड का शिकार हो गई। उनका एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह आपत्तिजनक हालत में नजर आई। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद खुद उन्होंने फेसबुक पर एक लाइव सेशन किया और बताया कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है। वीडियो में नजर आ रही लड़की वह नहीं है।

Share on