Shilpa Shetty ने मुंडवाये अपने बाल, वीडियो देख लोग कह रहें- ‘लगता है सदमा लग गया है’…’

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 19 अक्टूबर 2021, 7:11 अपराह्न

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक अदाकारा शिल्पा शेट्टी का सफर पिछले कुछ समय से काफी मुश्किलों भरा रहा है। पोर्न केस में हुए पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी को कुछ लोगों ने जमकर ट्रोल किया। लेकिन फिर भी एक्ट्रेस ने खुद को स्ट्रांग रखा और अपने फैन्स से लगातार सोशल मीडिया के मध्यम से जुड़ी रही। शिल्पा इन दिनों लगातार अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती नजर आ रही हैं। फिर चाहे वो सेलिब्रेशन के हो या फिर वर्कआउट से जुड़े। वह हर तरह के वीडियोज और तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। हालांकि इन सब के बीच शिल्पा अपने एक वीडियो को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। यही नही कुछ लोगों ने तो उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है।

हेअरकट को लेकर उड़ा शिल्पा शेट्टी का मजाक :-

shilpa shetty

दरअसल, शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लंबे चौड़े कैप्शन के साथ अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है जिसमे वह वर्कआउट के दौरान अपने बालों को ऊपर उठाकर बांधती नजर आ रही हैं और इस दौरान उनका अंडरकट बज कट हेयरस्टाइल दिख जाता है। अब जैसे ही शिल्पा ने इस वीडियो को लोगों के बीच साझा किया है। तबसे ही लोग उनके हेयर स्टाइल को लेकर लगातार मजाक उड़ा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

लोगों ने किया एक्ट्रेस से उनके अजीब स्टाइल को लेकर सवाल :-

shilpa shetty

शिल्पा शेट्टी का ये स्टाइल उनके फैन्स के सिर के ऊपर से निकल रहा है और इसी वजह से लोग उनसे सवाल करते नजर कर रहे हैं। शिल्पा शेट्टी के इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘लगता है सदमा लग गया है’, तो एक ने लिखा है, ‘यह अच्छा नहीं लग रहा’। एक ने लिखा, ‘ये ऐसा आधा टकला क्यों किया?’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘लगता है ​त्रिरुपति जाकर बाल निकलवा लिए और ऊपर से विग पहन रखी है।’ एक ने लिखा, ‘ये बाल को क्यों कटवा दिया पीछे से।’

नवरात्री के शुभ अवसर पर किया था वीडियो पोस्ट :-

shilpa shetty with her kids

आपकी जानकारी के लिए बतादें कि अभी कुछ दिनों पहले नवरात्रि के शुभ मौके पर शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपने बच्चों के साथ पूजा करती दिखीं थीं। इस वीडियो में शिल्पा के साथ उनका बेटा वियान राज कुंद्रा और बेटी समिशा शेट्टी और कुछ स्टाफ मेंबर्स नज़र आए थे।

shilpa shetty's instagram post

हालांकि इस वीडियो में कही भी शिल्पा के पति राज कुंद्रा नजर नही आये थे। वीडियो में शिल्पा और वियान अपने घर में दुर्गा मां की आरती कर रहे थे तो वहीं समिशा साइड में खेलती नजर आई थीं। वही पूजा के दौरान पूरा स्टाफ हाथ जोड़कर खड़ा नजर आया। बतादें कि शिल्पा और वियान ने ऑरेंज कलर के कपड़े पहन रखे थे तो वही समिशा ने ऑरेंज एंड व्हाइट रंग की फ्रॉक पहन रखी थी।

About the Author :