दुबई, लंदन, मुंबई में लग्जरी फ्लैट से लेकर करोड़ों के रेस्टोरेंट, इन लग्जरी चीजों की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की सुपर रिच अभिनेत्री की बात हो और शिल्पा शेट्टी का नाम ना आए ऐसा तो हो नहीं सकता। भले ही शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की दुनिया से दूर हैं लेकिन वह हमेशा मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती है। आपको बता दें कि बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी करने के बाद शिल्पा शेट्टी की जिंदगी में बेशुमार दौलत का अंबार लग गया है। 90 के दशक में शिल्पा शेट्टी सुपरहिट अभिनेत्री थी। वह अपने फिट फिगर और बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती थी। 1993 में इन्होंने फिल्म बाजीगर से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि राज कुंद्रा से शादी करने के बाद शिल्पा बॉलीवुड की दुनिया से दूर होती चली गई।

लग्जरी लाइफ जीती हैं शिल्पा शेट्टी

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने 2010 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। शिल्पा शेट्टी के एक बेटे और एक बेटी भी है। शिल्पा अपने परिवार के साथ मुंबई के आलीशान महल में रहती है। मुंबई में समंदर किनारे बसा हुआ शिल्पा शेट्टी का घर काफी खूबसूरत और लग्जरियस है। शिल्पा शेट्टी हमेशा से एक सी फेसिंग घर में रहना चाहती थी। शादी के बाद राज कुंद्रा ने उन्हें यह बंगला गिफ्ट किया था। शादी के बाद राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को कई आलीशान बंगले गिफ्ट किए हैं।

शादी की सालगिरह पर इनके पति राज कुंद्रा ने दुबई के बुर्ज खलीफा में इन्हें एक फ्लैट गिफ्ट किया था। इस फ्लैट की कीमत करोड़ों में बताई जाती है।मीडिया रिपोर्ट की मानें तो साल 2015 में शिल्पा शेट्टी ने इस फ्लैट को बेच दिया था।

आए दिन शिल्पा शेट्टी योगा करते हुए नजर आती हैं। शिल्पा अपने घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर करती हैं। आपको बता दें कि उनके घर में प्राइवेट जीम, स्विमिंग पूल, गार्डन एरिया और कई अन्य लग्जरी सुविधाएं मौजूद है।

whatsapp channel

google news

 

शिल्पा शेट्टी के बंगले में एक बड़ा सा गार्डन हैं जिसमें वह ऑर्गेनिक खेती करती हैं। शिल्पा के कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह अपने गार्डन के सबसे तोड़ते हुए नजर आ रही। आपको बता दें कि राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को तीन करोड़ की अंगूठी भी गिफ्ट की थी।

सात करोड़ का लंदन का घर

राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को लंदन में भी एक घर खरीद कर दिया है। शिल्पा शेट्टी को लंदन में रहना बहुत पसंद है। राज कुंद्रा ने शिल्पा के लिए सात करोड़ की कीमती फ्लैट उन्हें गिफ्ट में दिया।

दुबई मे भी है घर

भारत और लंदन के अलावा दुबई के सबसे पॉश एरिया पाम जुमरोह में भी उनके पास एक बड़ा बंगला है। छुट्टियों के दिनों में शिल्पा शेट्टी अक्सर यही नजर आती हैं।

दो रेस्टोरेंट की मालकिन

शिल्पा शेट्टी एक बिजनेस वूमेन भी हैं उनके मुंबई में दो रेस्टोरेंट भी है। इस रेस्टोरेंट के जरिए शिल्पा सालाना करोड़ों रुपए की कमाई करती है। आपको बता दें कि मुंबई के पॉश इलाका वर्ली में Bastian Chain नाम का रेस्टोरेंट खोला है।

Share on