फरहान अख्‍तर: पहले 7 साल बड़ी फिर 9 साल छोटी लड़की से ने किया शादी, दूसरी के लिए पहली को छोड़ा !

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) शनिवार यानी कल दूसरी शादी करने वाले हैं। फरहान अख्तर और शिवानी दांडेकर की शादी (Farhan Akhtar And Shibani Dandekar Marriage) की चर्चा काफी सुर्खियां बटोर रही है। दोनों के प्री-वेडिंग शूट और वीडियोस लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। फरहान अख्तर और शिवानी दांडेकर के लव अफेयर्स (Farhan Akhtar And Shibani Dandekar Love Affairs) का खुलासा साल 2018 में हुआ था।

Farhan Akhtar And Adhuna Bhabani

ऐसे में अब फरहान अख्तर की पहली पत्नी संग उनके रिश्ते को लेकर भी लगातार खबरें सुर्खियां में छाई हुई हैं। फरहान अख्तर की पहली पत्नी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम अधुना भबानी (Adhuna Bhabani) है। कौन है अधुना भवानी और इन दिनों क्या कर रही है? आइए हम आपको डिटेल में बताते हैं…

Farhan Akhtar And Adhuna Bhabani

whatsapp channel

google news

 

कौन है फरहान की पहली पत्नी अधुना भबानी?

फरहान अख्तर और उनकी पहली पत्नी अधुना भबानी ने साल 2017 में तलाक लिया था। ऐसे में यह साफ है कि इस समय फरहान और शिवानी का अफेयर शुरु हो चुका था। इस दौरान फरहान और अधुना भबानी का रिश्ता टूटने की वजह भी शिबानी दांडेकर को कहा गया था। हालांकि इस कहानी का एक हिस्सा ये भी है, कि अधुना तलाक से पहले ही अपने बॉयफ्रेंड निकोल मोरियो के साथ अपनी रिलेशनशिप को कंफर्म कर चुकी थी।

Adhuna Bhabani

पहली पत्नी की जिंदगी में दूसरे की दस्तक

फरहान और अधुना दोनों की जिंदगी में नए चेहरे दस्तक दे चुके थे। ऐसे में दोनों के बीच दूरियां बढ़ना लाजमी था। हालांकि फरहान और शिवानी ने इस दौरान कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं दिया था। दोनों अक्सर सामने आती खबरों पर अपनी दोस्ती का ठप्पा लगाते उन्हें अफवाह करार देते रहे। वहीं दूसरी ओर अधुना भबानी ने अपने बॉयफ्रेंड निकोल मोरियो संग अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया था।

Farhan Akhtar And Shibani Dandekar

फरहान अख्तर की पत्नी अधुना भबानी एक मशहूर सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट है। अधुना लंदन में पैदा हुई थी। मौजूदा समय में अधुना बी-ब्लंट सलॉन की मालकिन है।

Farhan Akhtar Family

अधुना और फरहान अख्तर के दो बच्चे भी हैं। उनकी दो बेटियां हैं- एक का नाम शाक्य और दूसरी का नाम अकीरा है। अधुना फरहान से 6 साल बड़ी थी, जबकि शिवानी उम्र में उनसे 7 साल छोटी है। ऐसे में फरहान की शादी हमेशा सुर्खियों का केंद्र बनी है।

Share on