शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर दर्ज कराई FIR-कहा घर आकर किया यौन शोषण, फिर दिलवाया धमकी

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 16 Oct 2021, 5:19 pm

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर हाल ही मे पोर्नोग्राफी फिल्म बनवाने के आरोप लगे थे। इस खबर ने खूब सुर्खिया भी बटोरी। राज कुन्द्र को इस आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था, कुछ महीने उनके जेल की सलाखो के पीछे गुजरे। इस मामले में पुलिस ने शर्लिन चोपड़ा के बयान दर्ज किए थे। शर्लिन ने राज कुन्द्र पर ऑनलाइन पोर्न बनाने और वितरित करने का आरोप लगाया था। अब शर्लिन ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। शर्लिन ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कथित तौर पर मेंटल और सेक्शुअल हैरेसमेंट के साथ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।

शर्लिन चोपड़ा

शर्लिन अपनी कानूनी सलाहकार टीम के साथ जुहू पुलिस स्टेशन पहुंचीं, जहां उन्होंने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शर्लिन ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने खुलासा किया है कि राज कुंद्रा ने न सिर्फ उनका शोषण किया बल्कि अंडरवर्ल्ड की धमकी तक दी थी।

राज कुंद्रा

एक प्रेस कॉन्प्रेस के दौरान उन्होंने कहा कि ‘लड़कियों से जिस्म की नुमाइश करवाकर आप उनकी पेमेंट क्लियर क्यों नहीं करते? आप उनको चूना क्यों लगाते हैं? आप उनको टोपी क्यों पहनाते हैं?’शर्लिन ने आगे कहा कि ‘क्या ये होता है एथिकल बिजनेस? आपको बिजनेसमैन बनना है, जाइए सीखिए, टाटा कैसे बिजनस करते हैं। एथिक्स के साथ करते हैं, जो वादे करते हैं वो निभाते हैं और आप क्या करते हैं? आप आर्टिस्ट के घर पर जाकर उनका यौन शोषण करते हैं। उनके घर पर जाकर उसे अंडरवर्ल्ड की धमकी देते हैं, बोलते हैं यौन शोषण का केस वापस ले वरना तेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी”।

घर आकर यौन उत्पीड़न किया

raj kundra

 

 

शर्लिन ने यह भी बताया वह राज कुंद्रा के खिलाफ दर्ज कराए गए मामले को वापस लेने के लिए 20 अप्रैल, 2021 को जुहू पुलिस स्टेशन में पेश भी हुई थीं। शर्लिन ने राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने अपने साथ हुई घटना के बारे में बात करते हुए बताया कि 27 मार्च 2019 को कुंद्रा देर रात उनके घर आया था और उसने उसका यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने यह भी कहा कि 29 मार्च को उन्होंने कुंद्रा के दबाव में एक फोटोशूट करवाया था। शर्लिन ने तब भी आरोप लगाया था कि अगले 10 महीनों तक राज कुंद्रा ने अपनी दूसरी फर्म जेएल स्ट्रीम से जुड़ने के लिए उसका पीछा किया और उसे फिटनेस से संबंधित सामग्री अपलोड करने के लिए दबाव दिया।

राज कुंद्रा ने जबरन किस किया था

 

 

शर्लिन इससे पहले भी राज कुन्द्रा पर गंभीर आरोप लगा चुकी है। एक बार उन्होंने कहा था कि राज कुंद्रा ने उन्‍हें जबरन किस किया था। शर्लिन ने बताया था कि राज कुंद्रा को पीछे धक्‍का देने की उन्होंने खूब कोश‍िश की, लेकिन राज नहीं माने और वह डरकर से भाग गई थीं।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।