इस वजह से नहीं हो रही शत्रुघ्न सिन्हा की 34 साल की बेटी की शादी, सलमान खान के रिशेदार से चल रही बात

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 14 जून 2021, 12:10 अपराह्न

शॉट गन के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा 34 साल की हो गई है। सोनाक्षी का जन्म 2 जून 1987 को मुंबई में हुआ था। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लाइफ में कभी नहीं सोचा था कि वह फिल्मों में काम करेगी। उन्होंने एसएनडीटी यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है। लेकिन सलमान खान की वजह से उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा।

साल 2010 में आई फिल्म दबंग से उन्होंने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की थी इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। हालांकि कुछ फिल्में इनकी फ्लॉप भी रही। अगर सोनाक्षी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो इनका नाम काफी समय से बंटी सचदेवा से जोड़ा जा रहा है। लेकिन अभी तक दोनों ने शादी नहीं की, इसके पीछे की वजह सोनाक्षी ने बताई थी।

सलमान खान के रिशेदार से चल रही बात

साल 2017 के दौरान मीडिया में यह भी खबरें आई थी कि शत्रुघ्न सिन्हा के घर जल्द ही शहनाई बज सकती है। क्योंकि बेटी सोनाक्षी सिन्हा और बंटी सचदेवा सगाई करेंगे लेकिन अभी तक ऐसा तो हुआ नहीं। सोनाक्षी सिन्हा के कथित बॉयफ्रेंड बंटी सचदेवा का अभिनेता सलमान खान के साथ कनेक्शन है। दरअसल बंटी सचदेवा सलमान खान के भाई सोहेल खान के साले हैं। सोहेल की पत्नी सीमा खान के सगे भाई हैं बंटी सचदेवा।

आपको बता दें कि बंटी पीआर एजेंसी कॉर्नरस्टोन के मालिक है। सोनाक्षी और बंटी को एक साथ कई पार्टियों में देखा जा चुका है। एक इंटरव्यू के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि बंटी सेल्फ मेड मैन है और वह भी अपने बैचलरहुड को इंजॉय करना चाहते हैं। यह भी वजह हो सकती है कि अभी तक सोनाक्षी और बंटी शादी के बंधन में नहीं बंध पाए। सोनाक्षी सिन्हा ने 2005 में आई फिल्म ‘मेरा दिल दे कर देखो’ के जरिए बतौर कॉस्टयूम डिजाइनर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि 2010 में उन्होंने फिल्म दबंग के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा।

इन सब फिल्मों मे कर चुकी है काम

इसके बाद उन्होंने सन ऑफ सरदार, दबंग 2, राउडी राठौर, वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा, बुलेट राजा, लूटेरा, आर राजकुमार, हॉलीडे ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी, एक्शन जैक्सन, तेवर, अकीरा और मिशन मंगल जैसी कई फिल्मों में काम किया। शुरुआत की उनकी तीन चार फिल्में 100 करोड़ी रही।

OTT प्लेटफार्म पर कदम रखने जा रही

कम ही समय में सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली, उन्होंने सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, सैफ अली खान जैसे बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की है।इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा जल्दी और OTT प्लेटफार्म पर कदम रखने जा रही है। प्रोजेक्ट बुलबुल तरंग की घोषणा कर दी है। इसके अलावा सोनाक्षी भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में भी अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करेगी।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।