Shatrughan Sinha: बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेते हुए अपने चेहरे के फीचर में सुधार किया है और खुद को खूबसूरत बनाया है। अक्सर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारों को उनके होंठ, नाक या फिर चेहरे के कई दूसरे हिस्सों की प्लास्टिक सर्जरी कर उन्हें बदलवाते देखा गया है। हालांकि बदलते वक्त के साथ फिल्मों में बदलाव के कारण लोगों की सोच भी बदलने लगी है और आज आलम यह है कि लोग एक्टर और एक्ट्रेस को उनके लुक से नहीं, बल्कि उनके काम से पसंद करते हैं। ऐसे में आइये हम आपकों शत्रुघन सिन्हा की प्लास्टिक सर्जरी की वजह के बारे में बताते हैं, जिसका खुलासा खुद उन्होंने किया है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने करवाई है प्लास्टिक सर्जरी?
हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी प्लास्टिक सर्जरी का खुलासा किया। इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह अपने कटे-फटे चेहरे से इतने हताश हो गए थे कि उन्हें प्लास्टिक सर्जरी कराने के ख्याल आने लगे। ऐसे में अपने चेहरे को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने यह फैसला किया। अरबाज के नए चैट शो द इनविजिबल्स में हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा नजर आए। इस दौरान शो में उन्होंने अपने फिल्मी कैरियर पर खुलकर बात की।
शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि मुझे बहुत शर्म आती थी कि अपनी कटी फटी शक्ल को लेकर मैं फिल्मों में काम कर रहा था। मुझे यह लगने लगा था कि मैं इस शक्ल के साथ कैसे जगह बना लूंगा, क्या करूंगा और कैसे करूंगा? यह सभी सवाल मेरे जेहन में घूमने लगे थे। इन सभी सवालों के चलते मैंने प्लास्टिक सर्जरी के लिए सर्जन से बात भी कर ली थी।
चेहरे के निशान के कारण हाथ से गई फिल्में
शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन दमदार कलाकारों में से एक हैं, जिन्होंने बैक टू बैक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्मों में अमिताभ के साथ काम किया। दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी थी, लेकिन एक दौर ऐसा भी आया जब उन्हें अपने चेहरे के निशानों के चलते फिल्म से हाथ धोना पड़ा, क्योकि डायरेक्टर उन्हें रिजेक्ट कर देते थे।
शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि उस समय कई ऐसी फिल्में थी जो पहले उन्हें ऑफर होती थी, लेकिन अपने चेहरे के चलते वह उन फिल्मों में काम नहीं कर पाए। शत्रुघ्न ने बताया कि दीवार अमिताभ से पहले उन्हें पर हुई थी। हालांकि वे इसे नहीं कर पाए थे। उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म को करना चाहते थे, लेकिन कुछ क्रिएटिव डिफरेंस के कारण उन्हें इस फिल्म से हटा दिया गया। इतना ही नहीं फिल्म शोले से भी उन्हें इसी कारण से हाथ धोना पड़ा था।