बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे स्टार किड्स है जो अपने माता-पिता के सुपरस्टार (Superstar Star Kids) होने का रौब अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर भी झाड़ते दिख जाते हैं, लेकिन एक किस्सा बेहद अजीब है। दरअसल ये किस्सा शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का है। आर्यन खान (Aryan Khan) (Shahrukh Khan) ने एक बार शाहरुख को अपना पिता मानने से सरेआम इनकार कर दिया था। खास बात ये है कि इस बारें में खुद शाहरूख भी जानते हैं। दरअसल खुद शाहरूख ने इस बारें में खुलासा कर आर्यन की आदतों के बारें में बताया था

आर्यन को नहीं पसंद कई बातें
यह बात सभी जानते हैं कि शाहरुख खान अपनी फैमिली को लेकर काफी प्रोटेक्टिव है और खासकर बात जब उनके बच्चों की हो, तो वह ओवरप्रोटेक्टिव हो आते हैं। इस पूरे किससे का खुलासा खुद शाहरुख खान ने किया था। उन्होंने बताया कि जब इस वाक्य के बारे में उन्होंने आर्यन के मुंह से सुना, तो काफी हैरान हो गए। शाहरुख ने इस पूरे किस्से का खुलासा अपनी फिल्म फैन के प्रमोशन के दौरान किया।

शाहरूख खान ने बताया कि आर्यन को किसी सेलिब्रिटी के बेटे की तरह लोगों पर रौब जमाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। वह अपनी खुद की एक पहचान बनाना चाहते हैं। ऐसे में वह जब भी अपने दोस्तों के साथ होते हैं, तो वह अपने पिता को लेकर कम ही बात करना पसंद करते हैं। शाहरुख ने बताया कि आर्यन खुद को भीड़ में एक सामान्य व्यक्ति की तरह ही देखना पसंद करते हैं।

शाहरूख के घर में है ये खास नियम
आर्यन भले ही शाहरुख के लाडले हो, लेकिन उन्हें एक बेहद साधारण जिंदगी जीना पसंद है। ऐसे में शाहरुख ने भी आर्यन को लेकर घर में एक खास नियम बना रखा है। आर्यन को अपने ही घर में बिना शर्ट के घूमना मना है। इस बारे में शाहरुख ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था। शाहरुख ने बताया कि- मेरा मानना है कि किसी भी पुरुष को घर में मां, बहन या अन्य महिलाओं के सामने बिना शर्ट के नहीं घूमना चाहिए। इसलिए मैं हमेशा आर्यन को टी-शर्ट पहनने के लिए कहता हूं।

शाहरूख ने बताया- जब हम अपनी मां-बहन बेटी को बिना कपड़ों के देखने में अनकंफरटेबल महसूस करते हैं, तो लड़कों को ऐसी छूट देना गलत है। शाहरुख का कहना है कि जिन चीजों के लिए लड़कियों को महिलाओं को मनाही है, तो उन चीजों को लेकर पुरुषों को छूट क्यों दी जाती है। यह गलत है। इसके साथ ही शाहरुख ने अपने बेटे आर्यन और इब्राहिम दोनों को सिखाया है कि किसी भी महिला को दुखी करना गलत है। कभी किसी महिला को दुखी नहीं करना चाहिए।

बता दें आर्यन खान को लेकर इन दिनों लगातार चर्चा है कि वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। हालांकि आर्यन के बॉलीवुड डेब्यु को लेकर अब तक कोई ऑफिशल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है, लेकिन बता दे आर्यन में भले ही अभी बॉलीवुड डेब्यु न किया हो, लेकिन चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर वह कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।


















