Who is Bhojpuri singer Sunny Kumar Saniya: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक भोजपुरी गायक है। वही बात पॉपुलर गायक की करें तो इन दिनों शिल्पी राज और अरविंद अकेला का नाम भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। वहीं एक दौर में इस लिस्ट में भोजपुरी गायक सनी कुमार सानिया का नाम भी शामिल था। जो उस दौर में अपने एक अश्लील गाने से काफी तेजी से पॉपुलरिटी बटौरते नजर आये और कुछ सालों बाद अचानक से गायब हो गए। इतना ही नहीं उनके गाने के बाद अब उन्हें खेसारी और पवन के लिए खतरा भी बताया जा रहा है।
कौन है सनी कुमार सानिया
भोजपुरी संगीत की दुनिया में जिसने 2011 में बतौर गायक की एंट्री की थी, उसका नाम सनी कुमार सानिया है। वह अपने एक अश्लील गाने से फेमस हो गए थे। हालांकि यह बात अलग है कि उन्होंने अपने करियर में अब तक कई गाने गाए हैं, लेकिन उनमें ज्यादा कामयाबी नहीं मिली। सनी कुमार सानिया का साल 2011 में ‘ओही रे जगहिया दाते काट लेले राजा जी…’ गाना काफी पॉपुलर हुआ था, जिसका वीडियो इंटरनेट पर आज भी वायरल होता है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया से लेकर खबरों के गलियारों तक काफी सुर्खियां बटोरी थी। इस गाने के बाद सनी ने और भी कई गाने गाए, लेकिन उनके इस गाने की तरह बाकी कोई भी पॉपुलर नहीं रहा।
अब तक कई गाने गा चुके हैं सनी कुमार सानिया
सनी कुमार सानिया लगभग एक दशक से भोजपुरी संगीत की दुनिया से जुड़े हुए हैं। अब तक उन्होंने कई गाने गाए हैं। इस लिस्ट में गरमाई ले मिजाज, बलमुआ पेटीकोट देवेला… जैसे कई गाने शामिल है, लेकिन इन सब गानों के बाद वह अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए थे। उनके एक गाने के हिट होने के बाद लगातार सभी गाने फ्लॉप जा रहे थे।
जल्द फिल्मों में नजर आयेंगे सनी कुमार सानिया
वहीं साल 2019 में सनी कुमार सानिया को लेकर बड़े लंबे समय बाद एक खबर सामने आई और इस बात का खुलासा हुआ कि उन्होंने एक फिल्म साइन की है। ऐसे में गानों की दुनिया में जिसका करियर लगभग फ्लॉप रहा हो, तो वही अब उनके अभिनय कैरियर को बाकी दूसरे स्टार्स के लिए कड़ी टक्कर माना जा रहा है।
सनी कुमार सानिया जल्द ही भोजपुरी फिल्म में नजर आने वाले हैं। बता दे सनी कुमार अरविंद अकेला कल्लू के गांव से ही ताल्लुक रखते हैं। वह बिहार के बक्सर के रहने वाले हैं और एक बेहद छोटे परिवार से आए हैं। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या उनकी फिल्म उनके पहले गाने की तरह हिट होती है या उनके बाकी गानों की तरह ओंधे मुंह रती है।