आज कैसी दिखती है ‘शक्तिमान’ की ‘गीता विश्वास’, शक्तिमान की ‘गर्लफैंड’ को आज पहचानना होगा मुश्किल

90 के दशक के भारत के पहले सुपर हीरो शक्तिमान (Shaktimaan) की एक बार फिर से वापसी होने वाली है। शक्तिमान फिल्म (Shaktimaan Film) को लेकर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने सोनी एंटरटेनमेंट (Sony Entertainment) के साथ शूटिंग शुरू कर दी है। वहीं इस शो के पुराने कंटेस्टेंट का नाम एक बार फिर सुर्खियों में आने लगा है। शक्तिमान में उनकी गर्लफ्रेंड गीता विश्वास (Geeta Vishwaas) का किरदार निभाने वाली वैष्णवी महंत (Vaishnavi Mahant) इस दिनों जी टीवी के सीरियल (Vaishnavi Mahant New Serial) मीत में नजर आ रही हैं।

Geeta Vishwas Aka Vaishnavi Mahant

कौन है ‘गीता विश्वास’?

वैष्णवी महंत मुंबई की ही रहने वाली है। वैष्णवी महंत के पिता हिंदू है, जबकि उनकी मां क्रिश्चियन है। वैष्णवी छोटी सी थी तभी उनका पूरा परिवार हैदराबाद शिफ्ट हो गया था। वैष्णवी पढ़ाई में काफी अच्छी थी ऐसे में उन्हें लगता था कि वह एक वैज्ञानिक बनेंगी। वह हमेशा अपने स्कूल की छुट्टियां मनाने मुंबई आती थी और यहीं से उन्होंने रामसे ब्रदर की हॉरर फिल्म वीराना से 14 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा।

Geeta Vishwas Aka Vaishnavi Mahant

छोटी सी उम्र में किया था डेब्यू

14 साल की उम्र से शुरू हुआ वैष्णवी का अभिनय सफर इसके बाद लगातार चलता रहा। वैष्णवी महंत ने फिल्म लाडला, बंबई का बाबू, बाबुल, दानवीर जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। हिंदी सिनेमा जगत के साथ-साथ वैष्णवी महंत साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी है।

Geeta Vishwas Aka Vaishnavi Mahant

शक्तिमान से मिली हर घर में पहचान

वैष्णवी महंत ने लंबे समय तक सिल्वर स्क्रीन पर काम किया, लेकिन असल मायने में उन्हें प्रसिद्धि दूरदर्शन के धारावाहिक शक्तिमान से मिली। शक्तिमान साल 1997 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला पहला सुपर हीरो शो था। इस सीरियल में वैष्णवी महंत ने गीता विश्वास का किरदार निभाया था। शक्तिमान से उन्हें जो शोहरत मिली उसके बाद उन्हें लोग हर घर में लोगों ने पहचानने लगे।

Geeta Vishwas Aka Vaishnavi Mahant

शक्तिमान से मिली प्रसिद्धि के बावजूद भी वैष्णवी महंत ने शो को अलविदा कह दिया। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब उन्होंने शो छोड़ा तो मेकर्स से उन्हें वापस लाने की डिमांड जोर पकड़ने लगी। शक्तिमान में वैष्णवी महंत एक पत्रकार के तौर पर गीता विश्वास का किरदार निभाती नजर आई, जिन्होंने शक्तिमान के बारे में दुनिया को रूबरू करवाया।

Geeta Vishwas Aka Vaishnavi Mahant

वैष्णवी महंत के वर्क फर्ंट की बात करें तो बता दे शक्तिमान के अलावा वह छूना है आसमान, सपने सुहाने लड़कपन के, टशन है इश्क, ये उन दिनों की बात है, हम पांच फिर से, कसौटी जिंदगी की जैसे कई धारावाहिक में नजर आ चुकी है।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।