शहनाज गिल का लेटेस्ट वीडियो सामने आया, दिलजीत दोसांझ की पिटाई करते दिखी – देखें Video

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 10 अक्टूबर 2021, 12:25 अपराह्न

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंड शहनाज गिल काफी सदमे मे रहने लगी थी। हमेशा वह अपने घर में ही बंद रहा करते थी।उनका हाल कुछ ऐसे हो गया था मानो जैसे इस दुनिया में ही वो ना हो।शहनाज के इस हालत को देखकर सोशल मीडिया के फैंस उसके प्रति काफी चिंतित थे।उनके परिवार के साथ  साथ सिद्धार्थ की माँ शाहनज को सदमे से बाहर लाने जी लगातार कोशिस कर रही थी। यह कोशिस रंग लाई और अब शहनाज के फैंस  के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शायद एक्ट्रेस अब काम पर वापस लौट गई है।

‘हौसला रख’ के नए प्रमोशनल वीडियो में दिखी शहनाज

खबर है कि शहनाज अपनी फिल्म ‘हौसला रख’ के नए प्रमोशनल वीडियो में देखी गई है। यह वीडियो दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया से शेयर किया है। इस वीडियो में दिलजीत, शहनाज गिल के साथ सोनम बाजवा भी दिख रहे हैं। इस विडियो में शहनाज गिल, दिलजीत दोसांज और सोनम बाजवा का  फिल्म ‘हौसला रख’ के एक सीन को रीक्रिएट करते हुए आप देख सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

वीडियो में पहले दिलजीत और सोनम को फिल्म की सीन मे दिख रहे हैं तभी शहनाज की एंट्री होती है और  दिलजीत को टेडी बियर से पीटने लगती है। वीडियो में तीनों सितारे काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में शहनाज गिल को पोल्का डॉट ड्रेस में देखा सकता हैं जिसमे वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।

काफी दिन के बाद शूटिंग पर वापस लौटी

शहनाज सिद्धार्थ के मौत के बाद शहनाज काफी दिन के बाद शूटिंग पर वापस लौटी है। शहनाज तो नॉर्मल लाइफ में वापसी के बाद उनके फैंस काफी खुश दिख रहे हैं। आपको बता दें कि हौसला रख फिल्म आगामी 15 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म की ट्रेलर देखकर ही ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आएगी

 

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।