सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के तीन महीने बाद आजकल इनके साथ वक्त गुजार रहीं शहनाज गिल, वीडियो देख नहीं होगा यकीन  

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 01 दिसम्बर 2021, 9:35 अपराह्न

पंजाब की एक्ट्रेस, गायिका और ‘बिग बॉस 13’ फेम शहनाज कौर गिल एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के काफी क्लोज थी, यही वजह है कि उनके निधन की खबर से उन्हें बहुत आघात लगा था। सिद्धार्थ की मौत ने उन्हें अंदर ही अंदर तोड़ कर रख दिया रहा। शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच की गहरी दोस्ती जगजाहिर है।

सिद्धार्थ शुक्ला

सिद्धार्थ के निधन के बाद पहली बार शहनाज को किसी पब्लिक प्लेस पर खुश मुद्रा मे देखा गया। सिद्धार्थ के निधन के तीन महीने बाद शहनाज पहली बार काफी खुश और हंसते मुस्कुराते देखी गईं। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और अब यह तेजी से वायरल हो रहा है।

आजकल इनके साथ वक्त गुजार रहीं शहनाज गिल

सिद्धार्थ शुक्ला

सिद्धार्थ के निधन के तीन महीने बाद शहनाज अमृतसर के पिंगलवाड़ा में स्थित एक अनाथालय में बच्चों के साथ बातें कर रही थी। इस दौरान वे काफी खुश थी, सिद्धार्थ के निधन के बाद पहली बार उन्हें इतना खुश देखा गया। अनाथ आश्रम मे बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते देख और बच्चो से अपना प्यार बाँटते देख फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में शहनाज ने हरे रंग का स्वेटर मे नज़र आ रही हैं। उन्होंने अपनी आंखों पर चश्मा भी लगाया हुआ है और उनके बाल खुले हुए है। इस लुक में शहनाज बहुत ही प्यारी लग रही हैं।

‘बिग बॉस 13’ के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर के बाद शहनाज बहोत मायूसी से अपने वक्त गुजार रही थी, उन्होंने कैमरे से दूरी बना ली थी। सोशल मीडिया से भी ब्रेक ले लिया था। इस बीच उन्हें दिलजीत दोसांझ फिल्म ‘हौसला रख’ में देखा गया था। खबरो के मुताबिक, फिल्म रिलीज होने के बाद शहनाज लंदन चली गई थीं। लंदन से लौटते ही शहनाज ने अनाथालय में बच्चों के साथ वक्त बिताया । उन्होंने बच्चो के साथ अपनी वीडियो और तस्वीरें भी ​ इंस्टाग्राम फैन पेज पर शेयर किया है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।