जल्द दुल्हन बनेंगी शाहिद कपूर की बहन, इस मशहूर कॉमेडियन के घर की बनेंगी बहू

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 02 मार्च 2022, 7:43 अपराह्न

बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों शादियों का सीजन (Bollywood Wedding Season) चल रहा है। एक के बाद एक बॉलीवुड एक्ट्रेस और एक्ट्रेस शादी कर अपने फैंस को चौका रहे हैं। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी (Farhan Akhtar And Shibani Dandekar Wedding) के बाद अब शाहिद कपूर की सौतेली बहन सना कपूर की शादी की रस्में शुरू हो गई है। सना कपूर की शादी (Shahid Kapoor Sister Sanah Kapoor Wedding) की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दे सना कपूर कलाकार मनोज पाहवा (Manoj Pahwa) और सीमा पावा (Seema Pahwa) के बेटे मयंक पाहवा से शादी (Sana Kapoor And Mayank Pahwa Wedding) कर रही है।

Shahid Kapoor Sister Sanah Kapoor

शाहिद की बहना बनेंगी दुल्हनिया

सना कपूर और मयंक पाहवा की शादी 2 मार्च यानी बुधवार को महाबलेश्वर में हो रही है। बता दे बीती रात दोनों की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं और लोग पहले से ही उन्हें उनकी शादी की बधाइयां देना शुरू हो गए हैं।

Shahid Kapoor Sister Sanah Kapoor

मेहंदी फंक्शन की वायरल हुई तस्वीरों में पूरा परिवार एक साथ नजर आ रहा है। इस फंक्शन में परिवार के अलावा कुछ करीबी लोगों को ही शामिल किया गया है। रस्मों से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हो रही है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। वायरल वीडियो और तस्वीरों में सना बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रही है।

बता दें कपूर और पाहवा फैमिली काफी लंबे समय से एक दूसरे को जानती है। दोनों फैमिली के बीच काफी फैमिली रिलेशन है। सना और मयंक भी एक दूसरे को काफी लंबे से समय से जानते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही सगाई की थी।

Kapoor Family

याद दिला दें सना कपूर ने विकास पहल की फिल्म शानदार से बॉलीवुड की दुनिया में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सना के साथ आलिया भट्ट और उनके पिता पंकज कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।