शाहरुख खान ने बदल दी घर ‘मन्नत’ की नेम प्लेट, इमोशनल हुए फैंस ने इस तरह दी प्रतीक्रिया

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 24 अप्रैल 2022, 11:16 पूर्वाह्न

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फैन फॉलोइंग देश नहीं बल्कि विदेशों में भी है। शाहरुख खान के नाम के साथ ही उनके घर का नाम भी दुनियाभर में हमेशा चर्चाओं में रहता है। शाहरुख खान का घर मन्नत (Shahrukh Khan House Mannat) दुनिया के सबसे खूबसूरत घरों में गिना जाता है। वहीं शनिवार यानी 23 अप्रैल को किंग खान ने अपने घर मन्नत की नेम प्लेट को बदलकर (Shahrukh Khan House Name Plate Changed) उसे बड़ा स्टाइलिश लुक दिया है, जिसकी चर्चा इस समय सोशल मीडिया (Social Media) पर खासा जोरों-शोरों से चल रही है।

Shahrukh Khan House Name Plate Post

मन्नत की नेम प्लेट बदलने पर इमोशनल हुए फैन

शाहरुख खान के फैंस ने इस बदलाव को ट्विटर पर न सिर्फ सेलिब्रेट किया, बल्कि कई इमोशनल पोस्ट भी किए। इस दौरान कई फैंस ने ट्विटर पर घर मन्नत की तस्वीर शेयर की। उन्होंने शाहरुख खान के घर की नेम प्लेट की तुलना भी की, जो बीते सालों में कई बार बदली गई है।

Shahrukh Khan House Name Plate Post

इस दौरान कई फैंस ने मन्नत के डेवलपमेंट को दर्शाने के लिए पहली फिर दूसरी और फिर नई तस्वीर को एक साथ कोलार्ज फोटो में अटैच कर शेयर किया है। इस दौरान एक सोशल मीडिया यूजर ने इन तस्वीरों के कोलार्ज को शेयर करते हुए लिखा- नई नेम प्लेट पर मन्नत तब और अब…

Shahrukh Khan House Name Plate Post

इस दौरान एक यूजर ने बेहद इमोशनल ट्वीट किया। उसने लिखा- यह डिजाइन हमेशा आईकॉनिक रहेगा… मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक नेमप्लेट को लेकर इमोशनल हो जाऊंगी। मैं बचपन में इस बंगले में खड़े होकर तस्वीर क्लिक करने का सपना देखती थी, लेकिन कभी मौका नहीं मिला… अब मैं बहुत उदास हूं।

Shahrukh Khan House Name Plate Post

शाहरुख खान के घर की नेमप्लेट के बदलने पर उनके कई फैंस ने अलग-अलग अंदाज में इमोशनल कर देने वाले पोस्ट शेयर किए हैं। इस दौरान ज्यादातर लोगों ने नेम प्लेट को बेहद स्टाइलिश और शानदार बताया है। बात शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की करें, तो बता दे इन दिनों शाहरुख खान सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान लेकर खासा व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण अभिनय करते नजर आएंगे।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।