कभी पेट्रोल पंप पर कॉफी बेचती थी शबाना आजमी, जावेद अख्तर से शादी से पहले कई के साथ रहे संबंध

शबाना आज़मी का नाम बॉलीवुड की कामयाब अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता है। शबाना आज़मी की माता शौकत आज़मी थिएटर का जाना माना नाम थी। वही उनके पिता कैफी आज़मी मशहूर शायर थे वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहीं।  तो आइए आज आपको शबाना आजमी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।

शबाना की मां शौकत आज़मी की ऑटो बायोग्राफी “कैफी एंड आई मेमॉयर” में लिखी गई बात के अनुसार शबाना  बचपन में घर से एक्स्ट्रा पैसे नहीं लेती थी दरअसल उन्हें बचपन में जुहू से सांताक्रुज स्टेशन तक जाने के लिए तकरीबन हर रोज 30 पैसे मिलते थे। अगर शबाना को कुछ खाना होता तो उसी में से वह पैसे बचा लेती। शबाना पैसे बचाने के लिए जुहू चौपाटी पर उतर जाती जिससे पांच पैसे बच जाते।

खबरों की माने तो सीनियर कैंब्रिज में फर्स्ट डिवीजन से पास होने के बाद एक्ट्रेस कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले शबाना आज़मी ने 3 महीने तक पेट्रोल स्टेशन पर कॉफी बेचने का काम करती थी। इसके बदले उन्हें हर रोज 30 रुपये मिलता था। इस बात को उन्होंने अपने घर वालों से छुपा कर रखा। एक बार उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई अपनी मां को दी तब उनकी मां ने पूछा ये पैसे कहां से आए तब उन्होंने बताया उनके पास 3 महीने का वक्त था जिसे उन्होंने इस्तेमाल किया।

शेखर कपूर संग कबूली रिलेशनशिप में होने की बात

एक इंटरव्यू के दौरान शबाना आज़मी ने इस बात को कबूला कि उनका संबंध डायरेक्टर शेखर कपूर के साथ था। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों का ब्रेकअप उनकी मंजूरी से ही हुआ था। ब्रेकअप के बाद उन्होंने डायरेक्टर शेखर के साथ एक फिल्म की इसमें उनकी पत्नी मेधा उन्हें अशिष्ट कर रही थी।

शशि कपूर पर था शबाना आज़मी का क्रश

अपने दौर में लाखों लोगों लोगों का क्रश रह चुकी शबाना आजमी ने 2004 में दिए गए एक इंटरव्यू में इस बात को कबूल किया कि उनका अभिनेता शशि कपूर पर क्रश था। उन्होंने बताया कि शशि कपूर और उनकी पत्नी जेनिफर उनके फैमिली फ्रेंड थे। शबाना आजमी और शशि कपूर ने फिल्म फकीरा में दोनों ने साथ काम किया था हालांकि जब उन्हें इस फिल्म में शशि कपूर के साथ कास्ट करने के लिए चुना गया तो वह काफी घबरा गई थी।

मशहूर संगीतकार जावेद अख्तर की है पत्नी

बता दे की शबाना आजमी की शादी बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार जावेद अख्तर से हुई है। जावेद अख्तर जो पहले से शादी-शुदा थे, पर शबाना के प्यार में उन्होंने अपनी पहली पत्नी हनी ईरानी को तलाक दे दिया और  अभिनेत्री शबाना से निकाह कर लिया। आज उनकी यह जोड़ी आज भी लोग के लिए मिसाल है।

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।

Leave a Comment