Satish Kaushik Daughter Vanshika: सतीश कौशिक की बेटी वंशिका कौशिक अपने पिता की अचानक मौत से सदमे में है। वंशिका कौशिक ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया है। वंशिका को अक्सर अपने पिता के साथ रील वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए देखा जाता था। वह अपने हर वीडियो में अपने पिता को टैग भी जरूर करती थी। ऐसे में पिता के अचानक चले जाने से 10 साल की वंशिका बुरी तरह से टूट गई है और गहरे सदमे में है।
पिता के निधन से सदमें में वंशिका कौशिक
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सतीश कौशिक के जाने के बाद उनकी 10 साल की बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता के जाने से वंशिका को गहरा सदमा लगा है। वंशिका अपने पिता को अक्सर याद कर रही हैं और उनकी तस्वीर को लेकर रो रही है। सतीश कौशिक ने एक हफ्ते पहले ही इस दुनिया को अलविदा कहा है। वही उनकी 10 साल की बेटी इस सदमे को नहीं मिल पा रही है और रो-रोकर का बुरा हाल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वंशिका कौशिक ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया है।
बता दे सतीश कौशिक हर दिन अपनी बेटी की तस्वीर को अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया करते थे और वह इसमें अपनी बेटी को भी टैग करते थे। ऐसे में वंशिका को पिता की याद और भी ज्यादा सता रही है। सतीश कौशिक का अचानक से चले जाना उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए भी गहरा सदमा है। उनके भतीजे निशांत ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि सतीश कौशिक के निधन से परिवार की हालत बहुत बुरी है। अंकल का जाना उनके परिवार के लिए जिंदगी के थम जाने जैसा है।
इस दौरान निशांत सतीश कौशिक की पत्नी का भी जिक्र किया और बताया कि आंटी इस बात को स्वीकार ही नहीं कर पा रही है कि अब सतीश अंकल इस दुनिया में नहीं है। उनके लिए इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। वही वंशिका का बुरा हाल है, वह पूरी तरह से चुप हो गई है।
Share on