पिता सतीश कौशिक की तरह काफी टैलेंटेड है बेटी वंशिका कौशिक, Video देख आपकों भी हो जायेगा प्यार; देखें

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 14 मार्च 2023, 6:54 अपराह्न

Satish Kaushik daughter Vanshika Kaushik video: मशहूर अभिनेता, निर्माता-निर्देशक सतीश कौशिक के निधन से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले सतीश कौशिक अपने पीछे अपनी 11 साल की बेटी वंशिका कौशिक और अपनी पत्नी शशि कौशिक को अकेला छोड़ गए हैं। सतीश कौशिक अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते थे और अपनी बेटी के साथ बिताए अपने खास पलों को भी सोशल मीडिया पर साझा करते थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Satish Kaushik (@satishkaushik2178)

पिता सतीश कौशिक की तरह टैलेंटेड है वंशिका कौशिक

हाल ही में सतीश कौशिक ने बेटी के साथ बनाए कुछ रील वीडियो को भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। सतीश कौशिक की 11 साल की बेटी वंशिका को इन वीडियो में देखकर आप भी यह कहने को मजबूर हो जाएंगे कि वंशिका कौशिक भी अपने पिता सतीश कौशिक की तरह ही टैलेंटेड है।


वंशिका पढ़ाई में तो अब्बल है ही लेकिन एक्टिंग में भी उनका कोई जवाब नहीं है। वंशिका कौशिक ने अपनी इंस्टाग्राम पर कई रील वीडियो शेयर किये है. जिसमें वह काफी शानदार एक्टिंग करती नजर आ रही है। वंशिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने पिता के साथ की गई मस्ती की तस्वीरों और वीडियो को भी साझा करती है।

सतीश कौशिक बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता होने के साथ-साथ एक दमदार फिल्म डायरेक्टर भी थे। उन्होंने एक कॉमेडियन, स्क्रिप्ट राइटर और निर्माता निर्देशक के तौर पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। सतीश कौशिक को साल 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया से काफी पॉपुलरिटी मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने कैलेंडर का किरदार निभाया था, जो लोगों को बहुत पसंद भी आया था। सतीश कौशिक के दमदार किरदारों में कैलेंडर के अलावा पप्पू पेजर का किरदार भी शामिल है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।