आखिर क्यों भड़का सारा अली खान का गुस्सा, पैपराजी के मुंह पर बंद किया गाड़ी का दरवाजा

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 21 अप्रैल 2022, 1:16 अपराह्न

करीना कपूर (Kareena Kapoor) के बाद अब सारा अली खान (Sara Ali Khan) का पैपराजी के साथ बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Sara Ali Khan Video Viral) हो रहा है। सारा अली खान इस वीडियो में पैपराजी फोटोग्राफर पर गुस्सा (Sara Ali Khan And Papaarazi) करती नजर आ रही हैं। दरअसल इस दौरान उन्होंने कैमरे के सामने फोटोग्राफर पर अपना गुस्सा निकाला और फिर कार में जाकर बैठ गई। इतना ही नहीं उन्होंने काSara Ali Khan Angerर का दरवाजा भी उसी वक्त बंद कर दिया और वहां से चली गई।

Sara Ali Khan

पैपराजी के साथ हुई सारा की बहस

सारा अली खान का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग अंदाज में इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सारा फोटोग्राफर पर अपना गुस्सा निकालती हुई नजर आती है। दरअसल यह वीडियो सारा के एक नए प्रोजेक्ट के सेट के बाहर का है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

दरअसल वहां मौजूद पैपराजी के बीच उनकी अच्छी तस्वीर लेने की होड़ मची रहती है। इस दौरान जैसे ही एक शख्स सारा अली खान के करीब जाता है, उसे टक्कर लग जाती है। इसके बाद सारा जल्दी से अपनी गाड़ी में जाकर बैठ जाती है। इस वीडियो में यह साफ सुनाई दे रहा है कि किसी को धक्का लगा है। हालांकि इस दौरान जब पैपराजी उनसे एक फोटो की रिक्वेस्ट करते हैं, तो सारा गुस्से में अपनी बात सामने रखते हुए कहती हैं कि फिर आप लोग धक्का मारने लगते हैं। इतना कहकर ही सारा कार का दरवाजा बंद कर देती है और वहां से रवाना हो जाती है।

Sara Ali Khan

सारा अली खान के इस वीडियो पर लोग अलग-अलग अंदाज में अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इस दौरान एक यूजर ने लिखा- कभी-कभी सच में यह बर्दाश्त से बाहर ही होता है। वहीं एक ने कहा- यह पैप्स कई बार ऐसी चीजें कर देते हैं कि लोग ना चाह कर भी रिएक्शन देने पर मजबूर हो जाते हैं। बात सारा अली खान के वर्क फ्रंट की करें तो बता दें सारा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लुक्का चुप्पी 2 को लेकर खासा व्यस्त है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।